इन 1 देसी चाय में छिपा है महिलाओं की 15 मुश्किलों का हल, नानी-दादी भी मानती हैं इसे फायदेमंद

अगर हम आपको कहें कि नानी-दादी की बताई इस देसी चाय में आपकी एक नहीं बल्कि अनेक मुश्किलों का हल छिपा है, तो आप हमारी बात पर भरोसा कर लीजिए क्योंकि यह आयुर्वेदिक चाय बहुत गुणकारी है और आपकी कई समस्याओं में फायदेमंद है।
image

हमारे आयुर्वेद और देसी नुस्खों में कई बीमारियों का हल छिपा है। खान-पान से लेकर जीवनशैली तक के लिए आयुर्वेद में काफी कुछ बताया गया है। शरीर की गर्मी को कम करना हो, गैस-इनडाइजेशन से छुटकारा पाना हो या सर्दी-जुकाम से बचना हो, आयुर्वेद में इन सभी के कई उपाय बताए गए हैं। आज के वक्त में लगभग हर इंसान किसी न किसी बीमारी से घिरा है और हेल्दी रहना किसी चैंलेज से कम नहीं रह गया है। हमारी रसोई में मौजूद कई मसालों, पत्तों और आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों में कई बीमारियों का इलाज छिपा है। यहां हम आपको 8 आयुर्वेदिक चीजों से बनने वाली एक देसी चाय के बारे में बता रहे हैं, जिसमें महिलाओं की 15 समस्या का हल है। यह जानकारी डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।

15 समस्याओं का इलाज है यह 1 देसी चाय

arjun bark tea fir liver health

  • एक्सपर्ट का कहना है कि यह चाय फैटी लिवर, डायबिटीज, एंग्जायटी, थायराइड, एक्ने, हार्मोनल इंबैलेंस, हाइपरटेंशन, गट हेल्थ, सिरदर्द, मूड स्विंग्स, पीएमएस और चेहरे पर अनचाहे बाल जैसी दिक्कतों को कम करती है।
  • मेथी ब्लड शुगर को बैलेंस करती है। यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को सुधारने और पीसीओएस के लिए जरूरी हार्मोन्स को रेगुलेट करने में मदद करती है।
  • अर्जुन की छाल, हार्ट हेल्थ को सुधारने, ब्लड प्रेशर को रेगुलेट करने और मेटाबॉलिक बैलेंस के लिए जरूरी ब्लड सर्कुलेशन को सुधारने में फायदेमंद है।
  • बेल पत्र से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल होता है, डाइजेशन में सुधार होता है और इंफ्लेमेशन कम होता है। यह एक्ने और हार्मोनल इंबैलेंस को भी कम करता है।
  • विदांग एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है। यह शरीर को डिटॉक्स करती है। स्किन को साफ करने और गट हेल्थ को सुधारने में यह मदद करती है। इससे पीसीओएस की वजह से होने वाले एक्ने भी कम होते हैं।
  • गुड़हल का फूल, एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। यह हार्मोन्स को बैलेंस करता है, लिवर को डिटॉक्स करता है, स्किन हेल्थ को सुधारता है।
  • इलायची डाइजेशन को सुधारती है, ब्लोटिंग को कम करती है और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करती है। यह पीसीओएस से परेशान महिलाओं के लिए भी बेहद फायदेमंद है।
  • दालचीनी, इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करती है, इससे शुगर क्रेविंग्स कम होती हैं और पीसीओएस की वजह से अनियमित होने वाली पीरियड साइकिल को भी यह रेगुलेट करती हैं।
  • गुलाब की पंखुड़ियां, स्ट्रेस और एंग्जायटी को कम करती है, हार्मोनल बैलेंस को सुधारती है और गट और स्किन इंफ्लेमेशन को कम करती हैं।
  • यह भी पढ़ें-लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करेगी यह चाय, 2 हफ्तों में दिख सकता है असर

कैसे तैयार करें गुणों से भरपूर यह देसी चाय?

tea for anti ageing

  • आपको 25 ग्राम मेथी दानों का पाउडर, 15 ग्राम अर्जुन की छाल का पाउडर और 10 ग्राम पिसी हुई दालचीनी, गुलाब की पंखुड़ियां, इलाचयी, विदांग, बेलपत्र और बाकी सभी चीजें लेनी हैं।
  • इसे अच्छे से मिक्स कर लें। इसमें से लगभग 1 चम्मच पाउडर लें और इसे पानी में आधा रह जाने तक उबालें।
  • इसे आपको खाने से 1 घंटा पहले पीना है।

यह भी पढ़ें- महिलाएं रोज खाएं यह 1 लड्डू, 10 बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

महिलाएं इस चाय को डाइट में शामिल करके कई बीमारियों से बचाव कर सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP