Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:04 AM IST

बदलते मौसम में आपको भी डाइट में शामिल करना चाहिए ये फूड्स

बदलते मौसम में आपको भी अपनी डाइट में कुछ ऐसे फूड्स को शामिल करना चाहिए, जो आपको बीमारी से दूर और हेल्दी रखें।   
Updated:- 2020-12-11, 17:55 IST
diet tips for changing season tips

'कल रात को सोने गए तो ठीक थे लेकिन, जैसे ही सुबह में उठे हैं, तब से तबियत ठीक नहीं है'। ये शब्द आपने कई लोगों से सुना होगा। आजकल सुबह और रात में समय अधिक ठंड लगता है, ऐसे में कब तबियत बदल जाए इसका अंदाजा नहीं। सुबह और शाम के मौसम के तापमान में आने वाले बदलाव से कई बार कई लोग बीमार भी पड़ जाते हैं।

ये बात सही है कि हर मौसम का एक अलग भी मज़ा होता है लेकिन, इस बदलते मौसम में बीमार होने का भी खतरा कई गुण अधिक रहता है।  ऐसे में सेहत का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी हो जाता है। अगर आप भी इस बदले मौसम में बीमार नहीं पड़ना चाहती हैं, तो आपको डाइट में कुछ बदलाव करने की ज़रूरत है, जिससे आप हेल्दी भी रहे और हमेशा स्वस्थ भी रहे-

मौसमी फल-सब्जियों का सेवन 

diet tips for changing season food inside

बदलते मौसम में सबसे पहले आपको फल-सब्जियों पर ध्यान देना चाहिए। आजकल बाज़ार में हरी सब्जियां बहुत आने लगी है, लेकिन आप वहीं हरी सब्जियों का सेवन करें जो मौसमी हो। सब्जियों के साथ-साथ आप मौसमी फलों का ही सेवन करें। कई बार बिन मौसमी फल और सब्जियों को खाने से भी महिलाएं बीमार पड़ जाती है। अगर आप इस बदलते मौसम में हेल्दी रहना चाहती हैं, तो आपको इसका ज़रूर ध्यान रखना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में बच्चों को कभी न खिलाएं ये चीजें, हो सकती है परेशानी

शहद और अदरक का सेवन 

diet tips for changing season honey inisde

बदलते मौसम में सबसे अधिक सर्दी-खांसी, मौसमी बुखार और गले में खराश की समस्या सबसे अधिक होती है। ऐसे में सुबह या शाम को अदरक को शहद में मिलाकर सेवन करने से गले की समस्या से बचा जा सकता है। अगर आप भी सर्दी-जुकाम और गले के दर्द से परेशान रहती हैं तो आप इसका सेवन कर सकती हैं।  इसके सेवन से आप हेल्दी भी रहेंगी। इसके अलावा आप हल्दी मिक्स दूध का भी सेवन कर सकती हैं।

 

  

पर्याप्त पानी पीना

ठंड के मौसम में अधिकतर पुरुष और महिलाएं भी पानी का सेवन बहुत कम करते हैं। अगर आप भी ऐसी गलती करती हैं, तो आज के बाद से नियमित समय पर पानी पीती रहे। आप चाहें तो पानी को हल्का गरम कर के भी सेवन कर सकती हैं। कई बार शारीर में पानी की कमी से भी बदलते मौसम महिलाएं बीमार हो जाती है। इसलिए ठंड के मौसम में भी अधिक से अधिक पानी का भी सेवन करती रहे।

 

इसे भी पढ़ें: महीनों बाद जिम ज्वाइन करने जा रही हैं, तो रखें इन बातों का ध्यान

बासी खाना खाने से बचें

diet tips for changing season inside

अगर आप सुबह-सुबह उठ के बासी खाना खाने लिए चली जाती है, तो थोड़ा रुके और बासी खाना खाने से परहेज करें। कई बार बदलते मौसम में बासी खाना खाने से भी परेशानी हो जाती है। अगर आपको बासी भोजन खाना भी है तो उसे गरमा के ही सेवन करें। इसके साथ-साथ आप अधिक तले हुए खाने से भी दूरी बना के रखें। कभी-कभी इससे पेट ख़राब होने का अधिक खतरा रहता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@image.freepik.com,www.jagranimages.com)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।