क्या आप पीरियड्स जल्दी लाने के लिए नानी मां के इस देसी नुस्खे के बारे में जानती हैं?

Irregular Periods Home Remedy: पीरियड्स का समय पर न आना किसी भी महिला के लिए मुश्किल का सबब बन सकता है। नानी मां का यह देसी नुस्खा पीरियड्स को जल्दी लाने में मदद कर सकता है।  
image

पीरियड्स का समय से न आना किसी भी महिला के लिए परेशानी की वजह बन सकता है। महिलाओं की हेल्थ के लिए पीरियड्स का हर महीने समय पर आना जरूरी है। एक हेल्दी पीरियड साइकिल 28-35 दिनों के बीच मानी जाती है। अगर आपको पीरियड्स 35 दिनों से भी देर से आते हैं या 21 दिन से जल्दी आ जाते हैं, तो यह सही नहीं है। अक्सर पीरियड्स डिले होने पर महिलाएं परेशान हो जाती हैं और समझ नहीं पाती हैं कि क्या करें। यहां हम आपको पीरियड्स जल्दी लाने के एक देसी नुस्खे के बारे में बता रहे हैं। अगर आपके पीरियड्स डिले हो गए हैं, तो आप इसे आजमा सकती हैं। इस बारे में आयु्र्वेदिक डॉक्टर आनंदी माहेश्वरी जानकारी दे रही हैं।

पीरियड्स को जल्दी लाने का देसी नुस्खा

Period fact women should know

  • इस नुस्खे के लिए आपको चौथाई चम्मच जीरा, चौथाई चम्मच अजवाइन, आधा इंच अदरक और थोड़ा सा गुड़ चाहिए। जीरा,अजवाइन और अदरक को पानी में मिलाकर उबालें। जब यह आधा रह जाए, तो इसमें गुड़ मिला लें।
  • अगर आपके पीरियड्स डिले या मिस हो गए हैं, तो आप इसे दिन में 1-2 बार पी सकती हैं। यह ड्रिंक पीरियड्स को जल्दी लाने के साथ शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस सुधारने और क्रैम्प्स को कम करने में मदद कर सकती हैं।
  • अजवाइन में थाइमोल और एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं। यह डाइजेशन को सुधारने और यूट्रस में ब्लड फ्लो सुधारने का काम करते हैं। इससे यूट्रस की मसल्स को आराम मिलता है। अजवाइन की तासीर गर्म होती है। यह पीरियड्स को जल्दी लाने में मदद करती है।
  • जीरे में ऐसे गुण होते हैं जो पेल्विक एरिया में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाते हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। इससे हार्मोन्स बैलेंस होते हैं और ब्लड फ्लो बेहतर होता है।

यह भी पढ़ें-पीरियड में पेट दर्द कम करने का रामबाण घरेलू उपाय आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें

things you should avoid when periods are about to come

  • गुड़ आयरन और मैग्नीशियम का अच्छा स्रोत है। इससे शरीर में गर्मी पैदा होती है और पीरियड्स जल्दी आते हैं। साथ ही यह ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है और यूट्राइन मसल्स को एक्टिव करता है।
  • इन तीनों चीजों को पीरियड्स की डेट निकलने के बाद पिएं। इससे पीरियड्स जल्दी आएंगे और इन दिनों में होने वाले दर्द, ऐंठन और डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतों में भी राहत मिलती है।

यह भी पढ़ें- क्या पीरियड्स में अदरक और गुड़ की चाय पीने से दर्द कम होता है?

पीरियड्स को जल्दी लाने में यह देसी नुस्खा मदद कर सकता है। हालांकि, अगर आपको अक्सर पीरियड्स देर से आते हैं, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP