Mon Sep 14, 2026 | Updated 08:59 PM IST

इन आयुर्वेदिक टिप्स से जल्द मिलेगी बुखार से राहत

बुखार होने पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए, इस बारे में आयुर्वेद में विस्तार से बताया गया है। इन आयुर्वेदिक टिप्स को फॉलो कर के आप बुखार से जल्दी राहत पा सकते हैं।
Updated:- 2023-05-09, 11:28 IST
how can i lower my fever naturally

बुखार आना एक आम समस्या है जिसकी कई वजहें हो सकती हैं। ठंड की वजह से, शरीर में होने वाले किसी इंफेक्शन की वजह से या फिर अन्य कई वजहों के चलते बुखार आ सकता है। जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, उन्हें बुखार जल्दी आता है और बार-बार आता है। इम्यूनिटी को आयुर्वेद में 'ओज' कहा जाता है। बुखार में शरीर का तापमान बढ़ जाता है जो कई बार बहुत घातक हो सकता है। ऐसे में समय रहते इसे कंट्रोल करना बहुत जरूरी है। बुखार होने पर आप किन आयुर्वेदिक टिप्स को अपनाकर राहत पा सकते हैं, आइए जानते हैं। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर नितिका गोयल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जानकारी शेयर की है।

बुखार कम करने के आयुर्वेदिक टिप्स

ayurvedic remedies for fever

  • आयुर्वेद के अनुसार, बुखार आने पर आपको सबसे पहले अपने मील्स स्किप करने हैं यानी की फास्टिंग करना है। इसे आयुर्वेद में 'लंघन' कहा जाता है।
  • अक्सर बीमार होने पर सबसे पहले मरीज को फल खाने के दिए जाते हैं क्योंकि ये पौष्टिक होते हैं। आयुर्वेद की मानें तो बुखार होने पर फल नहीं खाने चाहिए। फल ठंडे होते हैं और इन्हें डाइजेस्ट करना मुश्किल होता है।
  • फास्टिंग का मतलब यह नहीं है कि आपको कुछ भी नहीं खाना है लेकिन कम से कम एक दिन बिल्कुल हल्का भोजन करें।
  • दूध, दूध से बनी चीजे, बेकरी आइटम्स, रोटी या फिर कोई भी हैवी खाना न खाएं।
  • आप दाल, सब्जियों का सूप या फिर खिचड़ी खा सकते हैं।
  • मूंग दाल पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें प्रोटीन भी प्रचुर मात्रा में होता है। मूंग दाल(मूंग दाल के फायदे) की खिचड़ी या फिर सिर्फ दाल भी आप खा सकते हैं।
  • बुखार होने पर कई बार नहाने की सलाह दी जाती है जिससे शरीर का तापमान कम हो सके लेकिन आयुर्वेद के अनुसार, बुखार होने पर जब तक आपको पसीना आकर बुखार न उतरे, तब तक नहाना नहीं चाहिए। इस दौरान आपको गुनगुना पानी सिप करके पीना चाहिए। इस पानी में आप सूखा अदरक(सूखे अदरक के फायदे) भी मिला सकते हैं।
  • गुनगुना पानी शरीर को अंदर से साफ करता है। इससे पसीना आता है जिससे बुखार जल्दी उतरता है।
  • बुखार आने पर दिन की सोने ही भी आयुर्वेद में मनाही है।
  • बुखार होने पर जब आपको पसीना आ जाए या फिर मोशन पास हो जाए, उसके बाद आप अपनी नॉर्मल एक्टिविटीज कर सकते हैं। अगर आपको कमजोरी महसूस हो रही है तो आराम करें।

यह भी पढ़ें-आयुर्वेद के अनुसार हर रोज करना चाहिए इन फूड्स का सेवन

यहां देखें एक्सपर्ट के पोस्ट

View this post on Instagram

A post shared by Dr Nitika Kohli | MD Ayurveda (@drnitikakohli)

View this post on Instagram

A post shared by Dr Nitika Kohli | MD Ayurveda (@drnitikakohli)

यह भी पढ़ें-Expert Tips: बुखार के बाद मुंह में आई कड़वाहट को कम कर सकते हैं ये उपाय

नोट- बुखार तेज होने पर डॉक्टरी सलाह जरूर लें। यह टिप्स बेशक बुखार में राहत पहुंचा सकते हैं लेकिन बुखार कम करने के लिए सिर्फ इन टिप्स पर निर्भर न रहें।

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Courtesy:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।