ताजे अदरक के फायदे तो हम सभी जानते हैं। यह बहुत गुणकारी होता है और खाने के स्वाद को भी बढाता है। खासकर अदरक की चाय तो हर किसी को पसंद होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सूखे अदरक(ड्राई जिंजर) के फायदे, ताजे अदरक से कहीं ज्यादा होते हैं।
हमारे किचेन में पाया जाने वाला हर मसाला गुणकारी होता है। बात अगर सूखे अदरक की करें तो इसके फायदे गजब के हैं। सूखे अदरक को सोंठ भी कहा जाता है। अदरक को खास तरीके से सुखाया जाता है और फिर इसे पीसकर सोंठ पाउडर बनता है। सूखा अदरक हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है बल्कि अगर ये कहें कि ताजे अदरक से ज्यादा फायदेमंद है तो गलत नहीं होगा। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में।
डाइजेशन को सुधारता है
सूखा अदरक या सोंठ पाचन के लिए बहुत अच्छा होता है। इसमें फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है। जिन लोगों को अपच की समस्या रहती है या सुबह के वक्त पेट ठीक से साफ नहीं होता, वो सोंठ के पानी को ट्राई कर सकते हैं। ये हमारे मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करता है। इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज के कारण ये पेट में मौजूद डाइजेस्टिव जूस को न्यूट्रिलाइज करने में मदद करता है।
इम्यून सिस्टम के लिए है बहुत अच्छा
किसी भी इंफेक्शन से लड़ने के लिए हमारी इम्यूनिटी का स्ट्रांग होना बहुत जरूरी है। अगर हमारा इम्यून सिस्टम कमजोर है तो हम किसी भी इंफेक्शन की चपेट में जल्दी आ जाते हैं। सूखे अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इसके सेवन से हमारी इम्यूनिटी मजबूत होती है।
पीरियड के दर्द में देता है राहत
हमारे घर में, किचेन में कई सारी ऐसी चीजें मौजूद होती हैं जिनकी मदद से महिलाओं को पीरियड क्रैम्प्स में आराम मिलता है। सूखा अदरक उन्ही में से एक है। अदरक में एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। अगर आपको भी पीरियड के दिनों में दर्द होता है तो सूखा अदरक आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
यह भी पढ़ें- पीरियड से जुड़ी सभी समस्याओं के लिए रामबाण है एक्सपर्ट का बताया ये ड्रिंक, बहुत ही आसान है बनाना
सर्दी-जुकाम में असरदार
सर्दी-खांसी होने पर अदरक की चाय तो हम सभी ने पी है लेकिन क्या आप जानते हैं कि सूखे अदरक का पाउडर सर्दी-खांसी में ज्यादा फायदेमंद होता है। इसे गर्म पानी के साथ लेने से सर्दी-खांसी की समस्या दूर हो सकती है। सूखे अदरक से पूरा फायदा पाने के लिए आप इसका काढा पी सकते हैं।
यह भी पढ़ें- इन 4 समस्याओं में रामबाण है अदरक, ऐसे करें इस्तेमाल
वजन भी कम करता है
सूखा अदरक हमारे पाचन को सुधारता है और बॉडी में जमी वसा को बर्न करने का काम करता है। इसमें थर्मोजेनिक प्राॉपर्टीज होती हैं। यह मेटाबॉलिज्म को स्ट्रांग करके फैट अब्जॉर्बशन को कंट्रोल करता है।
नोट- कुछ हेल्थ कंडीशन्स में सूखा अदरक नुकसानदायक भी हो सकता है। इसके कुछ एलर्जिक रिएक्शन्स भी हो सकते हैं। इसलिए इसका उपयोग सही मात्रा में किया जाना चाहिए। किसी भी सुझाव को अपनाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik