मौसम बदलने का सीधा असर हमारी सेहत पर होता है। आपने अक्सर मौसम के बदलाव के साथ सेहत में भी अक्सर बदलाव महसूस होते हैं। मानसून की शुरुआत के साथ ही स्किन और बालों पर भी इसका असर होता है। मानसून में बालों का झड़ना बढ़ जाता है। वहीं, इस मौसम में स्किन पर पिंपल्स होना और त्वचा का डल होना भी आम है। आयुर्वेद में इसके पीछे के कारणों को भी समझाया गया है और इसे कैसे मैनेज करना है, इस बारे में भी बताया गया है। चलिए, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी आयुर्वेदिक डॉक्टर आनंदी माहेश्वरी दे रही हैं। उन्होंने आयुर्वेद में एमडी किया है और उन्हें इस फील्ड में लगभग 17 सालों का अनुभव है।
सावन में बालों और स्किन से जुड़ी दिक्कत के कारण और इसे मैनेज करने के उपाय
View this post on Instagram
- एक्सपर्ट का कहना है कि सावन में हमारा शरीर कई बदलावों से गुजरता है। इस समय पर हवा में नमी अधिक होती है और इसके कारण डाइजेशन धीमा हो जाता है। इस मौसम में वात और पित्त भी बढ़ जाते हैं।
- इसके कारण बाल अधिक झड़ने लगते हैं, स्कैल्प में खुजली और डैंड्रफ हो सकता है, पिंपल्स और स्किन इंफेक्शन्स परेशान करते हैं। इस मौसम में स्किन ऑयली होती है लेकिन अपना हाइड्रेशन खो देती है।
- एक्सपर्ट की मानें तो इस समय पर आपको हर्बल स्किन केयर का इस्तेमाल करना चाहिए जिससे ब्रेकआउट न हों। चेहरे को चंदन, मसूर दाल या बेसन के बने उबटन से साफ करें।
- सोने से पहले चेहरे को कुमकुमादी ऑयल से मसाज करें। इस समय पर चेहरे पर ज्यादा क्रीम न लगाएं। इससे पोर्स बंद होने लगते हैं।
यह भी पढ़ें-क्या आप जानती हैं मानसून में क्यों बढ़ जाती है उमस? जानिए इसके पीछे का साइंस
- मानसून में स्किन की तरह ही बालों और स्कैल्प पर भी असर होता है। हफ्ते में एक या दो बार नीम के तेल या भ्रंगराज के तेल से मालिश करें।
- शिकाकाई या रीठा वाले शैंपू से बाल धोएं। कंडीशनर के तौर पर आप मेथी दाने के पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- बालों को अधिक गर्म पानी से न धोएं। इससे बालों की जड़ें कमजोर होती हैं।
- स्लीप साइकिल और स्ट्रेस का असर भी बालों पर होता है। ऐसे में अच्छी नींद लें।
- मेडिटेशन और योग करें। नर्व्स को आराम देने और वात को कंट्रोल करने के लिए तेल से मालिश करें।
सावन में स्किन और बालों को हेल्दी रखने के लिए इन टिप्स को आजमाएं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों