Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:30 AM IST

डायबिटीज का काल हो सकती हैं ये जड़ी-बूटियां, करती हैं शुगर कंट्रोल

अगर आप ब्‍लड शुगर को कंट्रोल करने के उपायों की तलाश में हैं तो इस आर्टिकल में एक्‍सपर्ट के बताई जड़ी-बूटियों को ट्राई कर सकती हैं। 
Updated:- 2022-10-04, 15:55 IST
sugar control herbs hindi

डायबिटीज एक कॉमन हेल्‍थ कंडीशन है जो दुनिया भर में बड़ी संख्या में आबादी को प्रभावित करती है। यह एक ऐसी कंडीशन है जिसमें ब्‍लड स्‍ट्रीम में शुगर (ग्लूकोज) का निर्माण होता है। यह शरीर में ब्‍लड शुगल लेवल और इंसुलिन को प्रमुख रूप से प्रभावित करती है।

इस समस्‍या के होने पर पैंक्रियाज या तो पर्याप्त इंसुलिन का उत्पादन करने में सक्षम नहीं होती है या शरीर इसके प्रति अनुत्तरदायी होती है और इसका ठीक से उपयोग नहीं कर सकता है। यह एक लोकप्रिय धारणा है कि डायबिटीज अत्यधिक चीनी के सेवन के कारण होती है, जो सही नहीं है।

तनाव, अधिक वजन बढ़ना और गतिहीन जीवन शैली कुछ ऐसे महत्वपूर्ण कारक हैं जो डायबिटीज का कारण बनते हैं। इससे भी बड़ी चुनौती यह है कि डायबिटीज लाइलाज है, आप हेल्‍दी और बैलेंस डाइट को फॉलो करके ही इसे कंट्रोल कर सकते हैं। लेकिन कुछ जड़ी-बूटियां इंसुलिन के उत्पादन को भी उत्तेजित कर सकती हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Dr.Chaitali👩‍⚕️ (@eterny_ayurveda)

कहा जाता है कि कुछ आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां इंसुलिन के उत्पादन को प्रोत्साहित करने और पैंक्रियाज को मजबूत करने में मदद करती हैं और ब्‍लड शुगर लेवल को भी नियंत्रित रखती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी जड़ी-बूटियों के बारे में बता रहे हैं जो डायबिटीज को कंट्रोल करने में आपकी मदद कर सकती हैं और जिन्हें आप घर पर ही आजमा सकती हैं। इसकी जानकारी आयुर्वेदिक एक्‍सपर्ट डॉक्‍टर चेताली जी ने अपने इंस्‍टाग्राम के माध्‍यम से शेयर की है।

इसे जरूर पढ़ें:डायबिटीज को रखना है कण्ट्रोल में, तो भूलकर भी ना करें ये गलतियां

डायबिटीज के लिए आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां

1) गुडमार (Gudmar)

Gudmar for sugar control

आयुर्वेद के अनुसार, यह एक एंटी-डायबिटीज औषधि है जो आपके ब्‍लड शुगर लेवल को कम करती है, इसे बनाए रखती है। आयुर्वेद इसे चाक्षुष्य कहता है - आंखों के लिए अच्छा। यह आपको डायबिटिक रेटिनोपैथी जैसे डायबिटीज के साइड इफेक्‍ट्स को रोकने और मैनेज करने में भी मदद करती है। डायबिटीज के लिए 90% आयुर्वेदिक फार्मूलेशन अच्‍छे रिजल्‍ट पाने के लिए इसे मुख्य घटक के रूप में उपयोग करता है।

2) गुडुची (Guduchi)

यह कई बीमारियों में अद्भुत काम करता है और उनमें से एक डायबिटीज है, यह एक फेमस इम्‍यून मॉडूलेटर जड़ी बूटी है, जिसका उपयोग ऑटो-इम्युनिटी के सुधार, कंट्रोल और ब्‍लड शुगर को कम करने में किया जाता है।

3) हरिद्रा (Haridra)

Haridra for sugar control

आयुर्वेद के अनुसार हरिद्रा को हरिद्रा प्रमेह हरणम कहा जाता है। डायबिटीज के उपचार में, हरिद्रा उपचारात्मक और रोकथाम दोनों के लिए एक उत्कृष्ट विकल्प है।

4) बिभीतकी (Bibhitaki)

यह त्रिफला में मौजूद जड़ी-बूटियों में से एक है जो आपके ब्‍लड शुगर लेवल को बनाए रखने में अद्भुत काम करती है, यह शरीर के ब्‍लड, लिम्‍फ, मसल्‍स और फैटी टिशू को डिटॉक्सीफाई करती है।

इसे जरूर पढ़ें:Blood Sugar: प्री-डायबिटीज को रिवर्स कर सकते हैं ये 5 हर्ब्‍स

5) जम्बू बीज (Jambu beej)

jamun seeds to control sugar

जम्बू एक बहुत ही महत्वपूर्ण आयुर्वेदिक जड़ी-बूटीऔर स्वादिष्ट फल भी है। डायबिटीज में ब्‍लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने के लिए जामुन के बीज विशेष रूप से लाभ प्रदान करते हैं।

सावधानी

डायबिटीज के इलाज के लिए आयुर्वेद में उपरोक्त सभी जड़ी-बूटियों का उपयोग विभिन्न फार्मूलेशन में किया जाता है, इसे हमेशा डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही लें।

अगर आप भी डायबिटीज से परेशान है तो शुगर को कंट्रोल करने के लिए इन जड़ी-बूटियों का इस्‍तेमाल कर सकती हैं। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें। स्‍वास्‍थ्‍य सलाह से जुड़े ऐसे ही और आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock & Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।