क्या आपका ब्लड शुगर लेवल अक्सर बढ़ा हुआ रहता है?
क्या दवाइयां खाने के बाद भी डायबिटीज कंट्रोल में नहीं आ रही है?
क्या बढ़ती शुगर का असर आपके शरीर के फंक्शन्स पर हो रहा है?
इन बातों को नजरअंदाज बिल्कुल न करें। अगर आपको शुगर हो गई है, तो इसे मैनेज करना बहुत जरूरी है। डायबिटीज को कंट्रोल करने में दवाइयों के साथ देसी नुस्खों की मदद भी ली जा सकती है। यहां हम आपको एक ऐसे ही देसी नुस्खे के बारे में बता रहे हैं। यह जानकारी डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।
एक्सपर्ट का कहना है कि डायबिटीज हो जाने पर इसे पूरी तरह रिवर्स करना संभव नहीं है। लेकिन, इसे मैनेज करना बहुत जरूरी है क्योंकि अगर शुगर लंबे समय तक बढ़ी हुई रहे, तो इसका असर शरीर के फंक्शन्स पर हो सकता है। यह देसी नुस्खा डायबिटीज पेशेंट्स के लिए फायदेमंद हो सकता है।
डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए ऐसे करें आंवला और हल्दी का इस्तेमाल
- हल्दी और आंवला, ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। इससे इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार होता है, पैंक्रियाटिक हेल्थ बेहतर होती है और इंफ्लेमेशन कम होता है।
- आयुर्वेद में इसे निशा-अमलकी कहा जाता है। यह आंवला और हल्दी का कॉम्बिनेशन है। हल्दी में कर्क्युमिन होता है। यह एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-डायबिटिक गुणों से भरपूर होती है।
View this post on Instagram
- आंवला, एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन-सी से भरपूर होता है। यह ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म को सपोर्ट करता है। ये दोनों मेटाबॉलिज्म को सुधारने और शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
- कर्क्युमिन इंसुलिन फंक्शन को सुधारने में मदद करता है। वहीं, आंवला सेल्स में ग्लूकोज के अपटेक को बेहतर बनाता है। इन दोनों को एक साथ लेने से इंसुलिन की प्रतिक्रिया बेहतर होती है और ब्लड शुगर स्पाइक कम होता है।
- यह प्री-डायबिटिक और इंसुलिन रेजिस्टेंस में भी फायदेमंद है। हल्दी, पैनक्रियाज में इंफ्लेंमेशन कम करती है और इंसुलिन प्रोडक्शन को बेहतर बनाती है।
यह भी पढ़ें-डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए सोते वक्त पिएं इस मसाले का पानी
- इससे लिवर डिटॉक्स होता है। यह कॉम्बिनेशन शरीर में ग्लूकोज बैलेंस को बनाए रखने में मदद करता है।
- आधा टीस्पून हल्दी और आंवला पाउडर को आपको गुनगुने पानी के साथ लेना है। इससे शरीर में एनर्जी बनी रहती है, इंसुलिन रेजिस्टेंस भी कम होता है और शुगर कंट्रोल में रहती है।
यह भी पढ़ें- डायबिटीज को मैनेज करने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, नेचुरली कंट्रोल होगी शुगर
ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने में यह देसी नुस्खा मदद कर सकता है। साथ ही, डाइट और लाइफस्टाइल में भी बदलाव करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों