ब्रेन को कूल एंड शार्प बनाने के लिए करें ये 5 एक्टिविटी

आज की भागती- दौड़ती जिंदगी में शरीर के साथ- साथ दिमाग भी एक वक्त के बाद थक जाता है। वहीं, स्वस्थ रहने के लिए मेंटल हेल्थ का सही रहना बेहद जरूरी है। कई बार दिमाग की थकान हमारे सोचने- समझने की क्षमता को प्रभावित करती है। अगर आप भी चाहते हैं कि काम के बीच में आपका दिमाग शांत और तेज बना रहे, तो इसके लिए कुछ एक्टिविटी कर सकते हैं। हम आपको आज इस आर्टिकल में कुछ ऐसी एक्टिविटी के बारे में बता रहे हैं जिससे आपकी मेंटल हेल्थ बूस्ट होगी। डॉक्टर कमल किशोर वर्मा इस बारे में जानकारी दे रहे हैं।
ब्रेन को कूल एंड शार्प बनाने के लिए करें ये 5 एक्टिविटी

पजल्स गेम खेलें
दिमाग को एक्टिव रखने के लिए आप इसका एक्सरसाइज करना जरूरी होता है,इसके लिए आप सुडोकू, पजल्स गेम, क्रॉसवर्ड या पहेलियां हल करने जैसे खेल खेलें, इससे आपके मस्तिष्क तो सक्रिय रखने में मदद मिलती है, सोचने की क्षमता बढ़ती है।
नए स्किल्स सीखें
अपने रेगुलर काम से हट कर कुछ न कुछ नया करते रहें, जैसे कि कुकिंग, पेंटिंग या गर्डनिंग करें। आप कोई नया या नई भाषा सीख सकते हैं... नई स्किल्स सीखने से आप पॉजिटिव फील करते हैं, आपके अंदर एक आत्मविश्वास जागता है और यह दिमाग को शांत रखता है।
बुक रीडिंग
खाली वक्त में आप बुक रीडिंग कर सकते हैं। सोने से पहले ऐसा करना बेहद फायदेमंद होता है। इससे दिमाग की थकान दूर होती है। जब आप किताबें पढ़ते हैं तो आप ध्यान केंद्रित करते हैं इससे आपकी एकाग्रता में सुधार होता है। नए विषय के बारे में सोचने और समझने की क्षमता विकसित होती है।
यह भी पढ़ें- क्या डायबिटीज मेंटल हेल्थ को प्रभावित करती है?
ध्यान करें
-1727173388994.jpg)
मेडिटेशन जरूर करना चाहिए, इससे नेगेटिव सोच को निकालने में मदद मिलती है। एक नए ऊर्जा का संचार होता है। नियमित रूप से व्यायाम करना भी जरूरी होता है इससे मस्तिष्क में रक्त प्रवाह बढ़ता है और ऊर्जा स्तर में सुधार होता है।
म्यूजिक सुनें
फ्री टाइम में आप म्यूजिक सुन सकते हैं। म्यूजिक सुनने से हैप्पी हार्मोन रिलीज होते हैं,जो तनाव के कारण शरीर में बढ़ने वाले कोर्टिसोल के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। म्यूजिक आपकी क्रिएटिविटी को बढ़ाती है।
यह भी पढ़ें- धूप में बैठने से मेंटल हेल्थ को क्या फायदा मिलता है? जानें
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।