कुछ भी खाने के बाद पेट फूलने का क्या कारण है?
पेट फूलने का आयुर्वेदिक इलाज क्या है?
खाने के बाद पेट भारी हो तो क्या करें?
अगर कुछ भी खाते ही आपका पेट फूलने लगता है...पेट में गैस का गुब्बारा बनने लगाता है, तो यह सही नहीं है। यह कमजोरी पाचन की निशानी है। खाने का सही से पचना बहुत जरूरी है। वहीं, खाने के बाद ब्लोटिंग या उल्टी जैसा महसूस होना सही नहीं है। कई बार खाने के बाद जब पेट फूलने लगता है, तो हम दवाई या चूर्ण की मदद लेते हैं। वहीं, कई बार पेट में लंबे समय तक भारीपन बना रहता है और इसे ठीक करना मुश्किल हो जाता है। एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप इन 7 हैक्स को आजमाएंगे, तो खाने के बाद आपको गैस और ब्लोटिंग नहीं होगी और डाइजेशन दुरुस्त होगा। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
खाने के बाद पेट की गैस और ब्लोटिंग को कम करने के लिए आजमाएं ये 7 हैक्स
View this post on Instagram
- खाने से आधा घंटा पहले पानी पिएं। मील्स से पहले बॉडी को हाइड्रेट करने से पेट का एसिड डाइल्यूट नहीं होता है और पाचन अच्छे से होता है।
- एक मील में बहुत सारे प्रोटीन न खाएं। इससे डाइजेस्टिव सिस्टम पर लोड बढ़ता है और मील को पचाने में मुश्किल होती है। यह ब्लोटिंग की वजह बन सकता है।
- खाने के साथ फल न खाएं। फल जल्दी पच जाते हैं। वहीं, पके हुए खाने को पचाने में मुश्किल होती है। इससे फर्मेंटेशन होती है और पेट में गैस बनती है।
- खाने में पाचन में मदद करने वाली चीजें जैसे हींग, जीरा और अजवाइन को शामिल करें। इससे अग्नि या डाइजेस्टिव फायर बूस्ट होती है और खाना अच्छे से पचता है।
- खाने को धीरे-धीरे और अच्छे से चबाकर खाएं। इससे गैस नहीं बनती है और खाना आसानी से पच जाता है।
- खाने के बाद गुड़ और सौंफ का पानी पिएं। इससे गट को आराम मिलता है और एसिडिटी नहीं होती है।
- खाने के बाद 5-7 मिनट वज्रासन में बैठें। इससे डाइजेशन में सुखार होता है और ब्लोटिंग कम होती है।
- एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप इन हैक्स को रोजाना आजमाना शुरू कर देंगी, तो कुछ ही हफ्तों में आपको डाइजेशन में अंतर महसूस हो सकता है।
यह भी पढ़ें- पेट में बनने वाली गैस और स्मेली फार्ट ने कर दिया है परेशान? रामबाण है रसोई में रखा यह एक बीज
गैस और ब्लोटिंग को कम करने के लिए इन 7 हैक्स को आजमाएं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों