उम्र बढ़ने से पहले ही पैरों के दर्द और कमजोरी ने बना दिया है बूढ़ा, इस तेल से करें मालिश...जोड़ों में आएगी इतनी ताकत कि सभी पूछेंगे राज

क्या उम्र से पहले की पैरों के दर्द ने आपको परेशान कर दिया है...क्या जोड़ों में दर्द के कारण आपको चलने-फिरने में भी मुश्किल आने लगी है...अगर ऐसा है, तो नानी मां के बताए इस तेल से मालिश करें। जोड़ों में इतनी ताकत आएगी कि हर कोई इसका राज पूछेगा।
image

आजकल अनहेल्दी खान-पान, स्ट्रेस, भागदौड़ से भरी जिंदगी और अनियमित जीवनशैली के कारण, कम उम्र में ही लोग बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। थायराइड, डायबिटीज, पीसीओएस और बीपी समेत कई ऐसी हेल्थ कंडीशन्स हैं, जो जवानी में ही हमें परेशान करने लगी हैं। पैरों और जोड़ों में दर्द होना इन्हीं में से एक है। एक वक्त पर जोड़ों के दर्द को बुढ़ापे से जोड़कर देखा जाता था। लेकिन, अब कम उम्र में ही लोग इससे जूझने लगे हैं। वेरिकोज वेंस भी महिलाओं को काफी परेशान करती हैं। अगर आप पैरों के दर्द से राहत पाकर, नसों और जोड़ों को मजबूती देना चाहती हैं, तो एक्सपर्ट के बताए इस तेल से मालिश करें। इसे घर पर बनाना भी बहुत आसान है। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

पैरों का दर्द कम करके जोड़ों और नसों को मजबूती देगा घर का बना यह तेल

  • एक्सपर्ट का कहना है कि 5 चीजों से बना यह इंफ्यूज्ड ऑयल, ब्लड फ्लो में सुधार करता है, दर्द और अकड़न को करता है। इससे नसों की हेल्थ में भी सुधार होता है।
  • खासकर, वेरिकोज वेंस, पैरों के दर्द और सूजन से परेशान महिलाओं के लिए यह तेल बहुत फायदेमंद है।
  • इससे ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है, दर्द, सूजन और भारीपन कम होता है। यह ब्लड वेसल्स को मजबूत करता है। इससे क्लॉट नहीं बनते हैं और वेरिकोज वेंस के रंग को नॉर्मल करने में भी यह फायदेमंद है।
  • अदरक के पाउडर में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह दर्द, अकड़न और सूजन को कम कर सकता है।
  • दालचीनी, ब्लड फ्लो को सुधारती है और ब्लड वेसल्स को मजबूती देती है। लहसुन, दर्द को खींच करता है। यह ब्लड क्लॉट्स बनने से रोकता है और वेंस में ब्लड फ्लो को बेहतर बनाता है।
  • हल्दी में कर्क्युमिन होता है। यह दर्द, इंफ्लेमेशन और अकड़न को कम करने में मदद करती है।
  • करी पत्ते, ब्लड वेसल्स को मजबूती देने का काम करते हैं।

यह भी पढ़ें-50 की उम्र में घुटनों का दर्द की वजह से चलना-फिरना हो गया है मुश्किल? नानी मां के बताए इस तेल से रोजाना कीजिए मालिश

पैरों के दर्द के लिए घर पर कैसे तैयार करें आयुर्वेदिक तेल?

what happens if you massage with mustard oil and nutmeg on soles before sleeping

सामग्री

  • सरसों का तेल- 2 टेबलस्पून
  • अदरक का पाउडर- चौथाई टीस्पून
  • दालचीनी का टुकड़ा- 1 छोटा
  • लहसुन- 2 कली
  • हल्दी- 1 चुटकी
  • करी पत्ते- 5-6

विधि

  • अदरक के पाउडर, दालचीनी, लहसुन, हल्दी और करी पत्ते को एक गिलास जार में डाल लें।
  • अब एक पैन में सरसों के तेल को गर्म करें।
  • इस गर्म तेल को गिलास जार में डाल दें।
  • अब इसे अच्छे से इंफ्यूज होने दें।
  • इस जार को बंद करके कुछ देर के लिए किसी सूखी जगह पर रख दें।
  • अब यह तेल इस्तेमाल के लिए तैयार है।
  • आप पैरों पर सर्कुलर मूवमेंट में इससे मालिश करें।
  • इससे दर्द कम होगा और ब्लड फ्लो में सुधार होगा।
  • खासकर, वेरिकोज वेंस के लिए यह बेहद फायदेमंद है।
यह भी पढ़ें- घुटनों से कट-कट की आवाज आए तो क्या करें? दादी-नानी का ये जबरदस्‍त नुस्‍खा आजमाएं

पैरों के दर्द और कमजोरी को दूर करने में यह देसी तेल मदद कर सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP