Sat Sep 19, 2026 | Updated 05:44 PM IST

पेट की चर्बी घी की तरह पिघलेगी, आजमाएं ये 5 गोल्‍डन रूल्‍स

बढ़ते वजन से सेहत और पर्सनैलिटी दोनों खराब होते हैं। अगर आप भी वजन के हेल्‍दी फंडे की तलाश में हैं, तो इस आर्टिकल में एक्‍सपर्ट के बताए गोल्‍डन रूल्‍स को जरूर आजमाएं। 
Updated:- 2023-11-21, 18:56 IST
rules to lose belly fat

वजन खासतौर पर पेट की चर्बी का बढ़ना आजकल सबसे बड़ी समस्‍या बन गया है। मोटापा बढ़ने से न सिर्फ सुंदरता कम होती है, बल्कि इससे कई तरह की समस्‍याएं जैसे डायबिटीज, ब्‍लड प्रेशर, हार्ट डिजीज आदि का खतरा भी बढ़ जाता है।  

पेट की चर्बी कम करने के लिए महिलाएं तरह-तरह के उपाय अपनाती हैं, कुछ डाइटिंग करती हैं, तो कुछ घंटों जिम में पसीना बहाती हैं। इसके अलावा, कुछ बाजार में मिलने वाले केमिकल युक्त प्रोडक्‍ट्स का सहारा लेती हैं। लेकिन, पेट की जिद्दी चर्बी कम नहीं होती है। 

इसलिए आज हम आपको वजन कम करने वाले हेल्‍दी तरीके बताने जा रहे हैं। अगर आप भी वजन और पेट की चर्बी को तेजी से कम करना चाहती हैं, तो इन 5 गोल्‍डन रूल्‍स को जरूर आजमाएं। इनके बारे में हमें  मैटरनल और चाइल्‍ड न्‍यूट्रिशनिस्‍ट डॉक्‍टर रमिता कौर बता रही हैं।

1. मिडनाइट स्नैकिंग से बचें

snack at night side effects

हालांकि, दिन-भर की थकावट के बाद मिडनाइट स्नैकिंग से अच्‍छा महसूस होता हैं, लेकिन इससे एक्स्ट्रा कैलोरीज जमा होती है। इसके अलावा, रात में मेटाबॉलिज्‍म स्‍लो हो जाता है और ऐसे में हम जो कुछ भी रात में खाते हैं, वह दिन की तुलना में आसानी से फैट में बदल जाता है। 

अगर आप फैट स्‍टोरेज को कम करना चाहते हैं, तो बॉडी क्‍लॉक और नेचुरल सर्कैडियन रिदम के अनुसार खाना खाएं। इसके अलावा, जल्‍दी खाना खाने से शरीर भोजन को अच्‍छी तरह से पचाता है, जिससे वजन कंट्रोल में रहता है।   

इसे जरूर पढ़ें:कोशिश के बावजूद नहीं हो रहा है वजन कम तो ये 7 असरदार रूल्‍स अपनाएं

2. कार्ब्‍स पर नजर रखें

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो कार्ब्‍स पर विचार करते समय सावधान रहें। लो कार्ब्‍स डाइट को फॉलो करना जरूरी नहीं है, लेकिन फलों के जूस, कुकीज और जंक फूड्स जैसे कार्ब्‍स खाना अच्‍छा नहीं होता है। 

इसकी बजाय, कॉम्‍प्‍लेक्‍स कार्ब्‍स जैसे सब्जियों, बीन्‍स, फलियां, साबुत अनाज आदि को डाइट में शामिल करें। ये सभी फाइबर से भरपूर होते हैं, जो वजन कम करने में मदद करते हैं। ऐसा इसलिए क्‍योंकि इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। 

3. एक्‍सरसाइज करें

weight loss exercise at home

वजन के साथ पेट की चर्बी कम करने के लिए एक्‍सरसाइज करना जरूरी होता है। वेट ट्रेनिंग और कार्डियो के कॉम्बिनेशन से आपको बहुत सारे फायदे मिल सकते हैं। कार्डियो से स्‍टैमिना और मेटाबॉलिज्‍म बढ़ाने में मददमिलती है। इसमें रनिंग, स्किपिंग, जंपिंग जैक और साइकिलिंग को शामिल करें। 

साथ ही, वेट ट्रेनिंग को शामिल करना भी जरूरी होता है, क्‍योंकि वजन कम होने पर त्‍वचा लटकने लगती है। अपने रूटीन में वेट ट्रेनिंग को शामिल करने से मसल्‍स टाइट होने के साथ टोनिंग भी होती है।

4. प्रोटीन डाइट लें

वजन कम करने के लिए प्रोटीन डाइट लेना जरूरी होता है। जब भी आप खाना खाते हैं, तब अपनी थाली में लीन प्रोटीन शामिल करने से आपको भर हुआ महसूस होता है, जिससे बार-बार अनहेल्‍दी खाने की क्रेविंग नहीं होती है।

जिन लोगों को पर्याप्‍त प्रोटीन मिलता है, वे संतुष्‍ट महसूस करते हैं और रिफाइंड कार्ब्‍स की तलाश में नहीं रहते हैं।

5. रात में भरपूर नींद लें

sleeping rules

रात को अच्‍छी नींद लेने से सेहत अच्‍छी रहती है। यह बात लगभग हर कोई जानता है, लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि इससे आपका वजन भी तेजी से कम होता है।  

जबकि, रात में 5 घंटे से कम सोने से वजन और पेट की चर्बी बढ़ती है और इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ने लगता है। इसलिए रात में कम से कम 7 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। 

इसे जरूर पढ़ें:रात में सोने से पहले अपनाएं ये 3 रूल्‍स, शेप में आ जाएगा बेडौल शरीर

 

आप भी ये गोल्‍डन रूल्‍स आजमाकर वजन के साथ पेट की चर्बी कम कर सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे लाइक और फेसबुक पर शेयर जरूर करें। इसी तरह के और आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Shutterstock & Freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।