डाइजेशन को रखना है दुरुस्त और करनी है गैस, बदहजमी की छुट्टी, तो खाने के बाद बिल्कुल न करें ये 4 काम

अगर आपको पाचन से जुड़ी दिक्कतें अक्सर परेशान करती हैं, तो इसके पीछे आपकी कुछ गलतियां हो सकती हैं। खाना खाने के बाद की गई कुछ गलतियां पाचन को धीमा कर देती हैं और इससे गैस, बदहजमी, एसिडिटी और सीने में जलन होने लगती है।
image

सेहतमंद रहने के लिए पाचन का दुरुस्त होना बहुत जरूरी है। जब आपका पाचन खराब होता है, खाना ठीक से नहीं पचता है तो इसका सीधा असर हमारी सेहत पर होता है। खाने में मौजूद जरूरी न्यूट्रिएंट्स अगर शरीर तक सही तरह से न पहुंचे, तो शरीर में जरूरी विटामिन और मिनरल्स की कमी होने लगती है। वहीं, पाचन कमजोर होने पर गैस, अपच, ब्लोटिंग और एसिडिटी होने लगती है। पाचन कमजोर होने के कई कारण हो सकते हैं। हमारी डेली रूटीन की कुछ गलतियां भी पाचन को कमजोर कर सकती हैं। अगर आप डाइजेशन को दुरुस्त रखकर, पेट से जुड़ी दिक्कतों की छुट्टी करना चाहते हैं, तो खाने के बाद कुछ काम बिल्कुल न करें। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।

खाने के तुरंत बाद न पिएं पानी

drinking lukewarm water in summer benefits
आयुर्वेद के अनुसार, आप खाने के साथ थोड़ा-थोड़ा पानी पी सकती हैं। लेकिन, खाने के तुरंत बाद पानी न पिएं। इससे डाइजेशन खराब हो सकता है। ऐसा करने से जठराग्नि पर असर होता है और खाना ठीक से नहीं पचता है। अगर आप खाने के तुरंत पानी पानी पिएंगी, तो वजन बढ़ सकता है।

खाने के तुरंत बाद धूप में निकलना

अगर आप खाने के तुरंत बाद धूप में जाती है या सूरज की रोशनी में वक्त बिताती हैं, तो इससे स्किन की तरफ ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है और पेट समेत कई जरूरी ऑर्गन्स में ब्लड फ्लो कम होने लगता है। इससे मेटाबॉलिज्म कमजोर होने लगता है, खाना ठीक से डाइजेस्ट नहीं होता है और खाने में मौजूद न्यूट्रिएंट्स शरीर तक नहीं पहुंच पाते हैं।

स्वीमिंग या एक्सरसाइज न करें

exercise to reduce bra fat
खाने के बाद स्वीमिंग या एक्सरसाइज करना सही नहीं है। इसकी वजह से वात बढ़ता है, डाइजेशन खराब होता है और ब्लोटिंग हो सकती है। इससे न्यूट्रिशन्स के अब्जॉर्बशन में भी मुश्किल आती है और सेहत पर बुरा असर हो सकता है।

यह भी पढ़ें-महिलाओं को अक्सर परेशान करती है एसिडिटी की समस्या, जानें इसके लक्षण, कारण और उपाय

खाने के तुरंत बाद नहाना

bathing for health
खाने के तुरंत बाद नहाना भी सही नहीं है। आयुर्वेद के अनुसार, खाने के बाद कम से 2 घंटे तक बिल्कुल न नहाएं। खाने को पचाने के लिए हमारी जठराग्नि काम करती है। खाने के बाद यह जठराग्नि खाने को पचाने में मदद करती है। इस प्रोसेस में शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ जाता है। लेकिन, जब हम नहाते हैं तो यह जठराग्नि धीमी हो जाती है, शरीर का तापमान कम होने लगता है और डाइजेशन खराब हो जाता है।यह भी पढ़ें- गर्मियों में बार-बार हो जाती है पेट में गड़बड़? नानी मां के इस देसी नुस्खे से दुरुस्त होगा हाजमा

डाइजेशन को दुरुस्त रखने के लिए एक्सपर्ट की सलाह पर जरूर ध्यान दें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • पेट में गैस होने पर क्या करें?

    पेट में गैस होने पर अजवाइन, हींग, जीरा और काले नमक का सेवन करें।