40 की उम्र के बाद हिप्स और जांघों के आस-पास तेजी से बढ़ रहा है फैट? इन 4 बातों पर दें ध्यान तो आसानी से पिघलेगी चर्बी

क्या आपकी उम्र 40 पार हुई है और हिप्स और जांघों के आस-पास बढ़ता फैट आपकी परेशानी की वजह बन रहा है, तो इन 4 बातों पर ध्यान दें, जिद्दी चर्बी आसानी से पिघलेगी।
Updated:- 2025-07-31, 15:57 IST
image

उम्र के अलग-अलग पड़ावों पर होने वाले हार्मोनल बदलावों का असर हमारे शरीर और वजन पर भी होता है। शरीर के किस हिस्से पर चर्बी जम रही है, यह भी आपके हार्मोन्स के बारे में काफी कुछ बताता है। शरीर में तनाव हार्मोन कोर्टिसोल के बढ़ने पर पेट और चेहरे पर चर्बी जमने लगती है। वहीं, 40 के बाद इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ने और एस्ट्रोजन लेवल में अंतर होने के कारण जांघों और कूल्हे की चर्बी बढ़ने लगती है। ज्यादातर महिलाएं 40 की उम्र के बाद इस दिक्कत से परेशान रहती हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि जब तक आप ये 4 काम नहीं करेंगी, ये जिद्दी चर्बी टस से मस नहीं होगी। चलिए, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन मनप्रीत दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

लिवर को साफ करें

liver detox tea at home

हार्मोन्स को बैलेंस करने और चर्बी को कम करने के लिए आपके लिवर का डिटॉक्स होना जरूरी है। क्रूसिफेरस सब्जियां, नींबू पानी और सिंहपर्णी चाय को जाइट का हिस्सा बनाएं। प्रोसेस्ड फूड्स और एल्कोहल को पूरी तरह अवॉइड करें।

यह भी पढ़ें- हिप्स और जांघों की चर्बी मक्खन की तरह पिघलेगी, करें ये तीन काम

गट हेल्थ पर ध्यान दें

Gut health symtomps

शरीर में मौजूद अतिरिक्त एस्ट्रोजन को बाहर निकालने में गट मदद करती है। ऐसे में गट हेल्थ का दुरुस्त होना बहुत जरूरी है। आपकी गट हेल्थ का सीधा असर, वजन, मूड और हार्मोन्स पर होता है। गट को हेल्दी रखने के लिए, हरी पत्तेदार सब्जियों, हल्दी, अदरक और दही जैसे फर्मेंटेड फूड्स को डाइट का हिस्सा बनाएं।

फास्टिंग इंसुलिन चेक करें

इंसुलिन रेजिस्टेंस के कारण शरीर में फैट जमा होने लगता है और हार्मोनल इंबैलेंस भी बढ़ता है। ऐसे में इंसुलिन रेजिस्टेंस का कम होना जरूरी है। फास्टिंग इंसुलिन चेक करें। वजन कम करने और हार्मोन्स के बैलेंस के लिए इंसुलिन का सही होना बहुत जरूरी है।

पीरियड साइकिल के हिसाब से डाइट और फिटनेस पर ध्यान दें

how to take care of yourself when you are on periods

महिलाओं के लिए जरूरी है कि वे अपनी पीरियड साइकिल के हिसाब से खान-पान और फिटनेस रूटीन में बदलाव करें। शरीर में एनर्जी बनाए रखने, मेटाबॉलिज्म को सुधारने और क्रेविंग्स को कम करने के लिए ये बहुत जरूरी है। 

 

यह भी पढ़ें- 40 की उम्र के बाद अचानक से बढ़ रहा है जांघों और कूल्हे के आस-पास फैट, इन 7 टिप्स की मदद से होगा कम

 

40 की उम्र के बाद जांघों और कूल्हे के फैट के लिए इन बातों पर ध्यान दें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।