Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:04 PM IST

खाने के बाद फूल जाता है आपका पेट? पाचन को दुरुस्त करने के लिए डिनर के बाद करें ये योगासन

आमतौर पर खाना खाने के बाद एक्सरसाइज करने की सलाह नहीं दी जाती है। लेकिन योग एक ऐसा व्यायाम है जिसे आप भोजन के बाद भी कर सकती हैं।
Updated:- 2020-12-28, 17:11 IST
yoga poses

सोने से कम से कम तीन घंटे पहले डिनर करने की सलाह दी जाती है। अगर आप डिनर के तुरंत बाद सोने चली जाती हैं तो इससे वजन बढ़ने की संभावना अधिक रहती है। ऐसा करने से शरीर को कैलोरी बर्न करने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाता है। कई बार ऐसा होता है जब खाना खाने के बाद एहसास होता है कि आपका पेट फूल गया है। ऐसे में इस समस्या से राहत पाने के लिए कुछ योगासन को अपने रूटीन में शामिल करने से आप इस समस्या से निजात पा सकती हैं।

हालांकि खाना खाने के बाद हैवी एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए, लेकिन पाचन को दुरुस्त करना चाहती हैं तो कुछ सिंपल योगासन कर सकती हैं। बेहतर पाचन के लिए ये योगासन फायदेमंद साबित हो सकता है। इनमें समस्थिति, गोमुखासन, और अर्ध चंद्रासन आसन शामिल हैं, आइए जानते हैं इसे करने के तरीका।

समस्थिति आसन

Samasthithi

यह आपके शरीर के पोश्चर को सुधारता है और दिमाग को शांत रखता है। यह शरीर की समग्र मुद्रा में सुधार करता है और आत्म-जागरूकता पैदा करता है। रोजाना इस आसन के करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन में सुधार आता है।

इसे करने का तरीका

  • इस आसन को करने के लिए सबसे पहले अपने दोनों पैरों पर खड़े हो जाएं और अपनी रीढ़ को संरेखित मुद्रा में रखें। इस दौरान अपने शोल्डर को रिलैक्स रहने दें। 
  • अब अपने दोनों हाथों को सीधा ऊपर की ओर उठाएं और सिर के ऊपर ले जाएं। 
  • इसके बाद एड़ियों को ऊपर की ओर उठाएं और अपने पंजों पर खड़े होने की कोशिश करें।
  • अब अपने दोनों हाथों की उंगलियों को आपस में मिलाएं। इस दौरान अपनी आंखों को बंद रखें।
  • 30 से 35 सेकंड होल्ड करने के बाद वापस अपनी पोजीशन में आ जाएं।

गोमुखासन आसन

gomukhasana tips

गोमुखासन रीढ़ और पेट की मांसपेशियों को खींचने में मदद करता है जो पाचन प्रक्रिया को आसान बनाने में सहायक है। डिनर के बाद आप इस सिंपल आसन को रोजाना करेंगी तो आपको काफी फायदा होगा।

इसे भी पढ़ें:इन घरेलू उपायों की मदद से दूर करें कंधे का दर्द

गोमुखासन करने का तरीका

  • गोमुखासन करने के लिए सबसे पहले जमीन पर बैठ जाएं और अपनी कमर को सीधा रखें।
  • इसके बाद एक पैर को दूसरे पैर पर चढाकर रखें। इस दौरान आपकी एक थाई दूसरी के ऊपर होनी चाहिए।
  • अब अपने बाएं हाथ को कंधे के ऊपर करें और कोहनी से मोड़ के अपनी पीठ के पीछे ले जाएं।
  • ठीक इसी तरह अब अपने दाएं हाथ को पीठे की पीछे की तरफ ले जाएं।
  • अब अपने दोनों हाथों को खींच के आपस में मिलाने की कोशिश करें और इस दौरान अपनी पीठ को सीधा रखें।

 

अर्ध चंद्रासन

Ardha Chandraasana

अर्ध चंद्रासन एक सिंपल और परफेक्ट योगासन है जिसे खाना खाने के बाद किया जा सकता है। पेट में खिंचाव होने की वजह से यह आसन पाचन शक्ति को बढ़ाता है, जिससे पाचन तंत्र मजबूत होता है।

इसे भी पढ़ें: घर में फर्नीचर की मदद से ये एक्सरसाइज करें, तेजी से होगा वेट लॉस

अर्ध चंद्रासन करने का तरीका

  • इस योगासन को करने के लिए योगा मैट पर सीधी खड़ी हो जाइए।
  • अपने दाहिने हाथ को अपनी बाईं ओर झुकाने के लिए उठाएं और अपने बाएं हाथ से जमीन को छूने की कोशिश करें।
  • लगभग 10 मिनट के लिए हाथ की स्थिति को बदलकर इसे दोहराएं।

 

वहीं इन योगासन को अपनी रूटीन में शामिल करें तो कई तरह से फायदा मिल सकता। आप चाहें तो इन्हें सुबह-सुबह अपने वर्कआउट रूटीन में भी शामिल कर सकती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।