शरीर के किसी भी दर्द से हर कोई कुछ अधिक ही परेशान रहता है। और जब बात कंधे के दर्द के बारे में हो तो इसका ध्यान रखना और भी ज़रूरी हो जाता है, क्यूंकि जब कंधे में दर्द होने लगता है, तो किसी भी काम को करने में मन नहीं लगता और कोई काम करना पसंद भी नहीं करता है। खासकर लैपटॉप, टैबलेट्स और स्मार्टफोन्स पर काम करने वाले के साथ ये परेशानी कुछ अधिक ही होती है। ऐसे में इस परेशानी को दूर करने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों की मदद से उसे आसानी से दूर कर सकती हैं। तो चलिए इन घरेलू उपायों के बारे में जानते हैं।
अगर आप कंधे के दर्द से कुछ अधिक ही परेशान रहती हैं, तो आप कंधे को आग से सेके। ऐसा लगभग पांच से सात मिनट करने से कंधे के दर्द आसानी से दूर हो जाते हैं। कंधे के दर्द को दूर करने के लिए आप गर्म पानी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप गर्म पानी से नाहा सकती हैं या फिर गर्म पानी से दर्द वाली जगह को सेक सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: महीनों बाद जिम ज्वाइन करने जा रही हैं, तो रखें इन बातों का ध्यान
किसी भी दर्द को दूर करने के लिए हल्दी को अच्छा घरेलू उपाय माना जाता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट और सूजनरोधी गुण मौजूद होते हैं, जो किसी भी दर्द को आसानी से दूर कर देते हैं। इसके लिए आप रोज एक गिलास गर्म दूध में एक चम्मच हल्दी और शहद को डालकर सेवन करें। इसके अलावा आप हल्दी और नारियल तेल का पेस्ट बना के कंधे की मांसपेशियों पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दीजिये।
कंधे के दर्दको दूर करने के लिए आप बर्फ का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। सोने जाने से पहले आप दर्द वाली जगह को बर्फ से कुछ देर लिए रगड़े। इससे आसानी सेदर्द से आप छुटकारा पा सकती हैं। इसे लगभग रोज तीन से चार मिनट के लिए करें।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें: लोअर बैक पेन से अगर रहना है दूर, तो रोजाना करें ये योगासन
जी हां, आपने सही सुना। कभी-कभी पुराने उपाय भी कारगर साबित होते हैं। अगर आप हर रोज दर्द वाली जगह पर गर्म पानी और नमक से साफ करती हैं, तो दर्द को आसानी से दूर कर सकती हैं। इसे करने से बहुत जल्द आपको राहत भी मिल सकती हैं।
कंधे के दर्द को दूर करने के लिए आप हर रोज कम से कम दस से पंद्रह मिनट के लिए मसाज करें। इसके लिए आप किसी भी तेल का इस्तेमाल करके रोज मसाज कर सकती हैं। इसके लिए आप घर के किसी सदस्य का भी हेल्प ले सकती हैं। मसाज के साथ आप थोडा बहुत एक्सरसाइज भी नियमित तौर पर करती रहें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@freepik.com,herzindagi.info)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।