Castor Oil Uses: सिर्फ ₹50 का तेल और महंगे पार्लर-दवाइयां फेल, अरंडी के तेल के 3 दमदार नुस्खे जानें

आयुर्वेद में अरंडी के तेल को दिव्य औषधि माना गया है। इसकी चिपचिपाहट और गाढ़ेपन के कारण अक्सर लोग इसे इस्तेमाल करने से कतराते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि यही गाढ़ापन आपकी खूबसूरती और लंबी उम्र का राज हो सकता है? चाहे पेट की पुरानी गंदगी साफ करनी हो, पीरियड के दर्द से राहत पानी हो या सिर पर घने बालों का जाल बुनना हो, अरंडी का तेल हर मर्ज की दवा है। आइए इसे इस्तेमाल करने के 3 सबसे बेहतरीन और अचूक तरीके के बारे में जानते हैं, जो आपकी सेहत और सुंदरता में चार-चांद लगा देंगे। इनके बारे में हमें योगा इंस्ट्रक्टर मनीषा यादव (आर्ट ऑफ लिविंग फैकल्टी और सीएसटी प्रैक्टिशनर की योग ट्रेनर) बता रही हैं।
पेट पर मसाज
रोज रात को सोने से पहले पेट विशेष रूप से नाभि के आस-पास अरंडी के तेल से मसाज करना आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।

फायदे
- यह गैस और सूजन को कम करता है।
- पीरियड के दौरान होने वाली ऐंठन में राहत देता है।
- पेट के अंगों में ब्लड सर्कुलेशन को सुधारता है।
- रेगुलर मसाज से समय के साथ सिस्ट की समस्या कम होने लगती है।
- यह लिंफेटिक सिस्टम को उत्तेजित करके शरीर को डिटॉक्स करता है।
महीने में एक बार अरंडी के तेल का करें सेवन
अगर आप अपने संपूर्ण शरीर की सफाई करना चाहती हैं तो महीने में केवल एक दिन इसका सेवन करें। इससे आपका डाइजेस्टिव सिस्टम भी नए जैसा बन सकता है। जी हां, एक चम्मच अरंडी के तेल को गुनगुने पानी में मिलाएं और इसे महीने में एक बार पिएं।

फायदे
- यह आंतों में जमा पुराने मल को बाहर निकाल देता है।
- पूरे शरीर के सिस्टम को गहराई से साफ करता है।
- इसे पीने से कब्ज की समस्या नेचुरली दूर होती है।
अरंडी के तेल से बालों की करें मालिश
इस तेल की मसाज हफ्ते में दो बार बालों और स्कैल्प पर करना किसी महंगे हेयर स्पा से कम नहीं है।

फायदे
- इससे स्कैल्प की डीप मॉइस्चराइजिंग होती है, जिससे रूखे और बेजान बालों में नमी भर जाती है।
- डैंड्रफ को जड़ से खत्म करने में मददगार है।
- यह बालों की जड़ों को पोषण देकर उन्हें टूटने से रोकता है।
- स्कैल्प को हेल्दी रखता है और डैमेज बालों को रिपेयर करता है।
यह भी पढ़ें- नाभि में अरंडी के तेल में डूबी रूई रखने के क्या होता है? फायदे जानकर कहेंगी 'काश पहले पता होता'
सावधानी
अरंडी का तेल काफी स्ट्रॉग होता है। इसे लेने से पहले प्रेग्नेंट महिलाएं और गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोग डॉक्टर से सलाह जरूर लें। बालों या त्वचा पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
यह भी पढ़ें- त्वचा और बालों के साथ ही आंखों का भी ख्याल रखता है कैस्टर ऑयल, जानें कैसे
हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock
- बालों के लिए कैस्टर ऑयल के क्या फायदे हैं?
- यह तेल बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है और हेयर फॉल को रोकता है।
- नाभि में अरंडी का तेल लगाने के क्या फायदे हैं?
- नाभि में अरंडी का तेल लगाने से पाचन सुधरता है और कब्ज या पेट फूलने में राहत मिलती है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।