डैंड्रफ को जड़ से खत्म करने में असरदार है यह घरेलू नुस्खा, कुछ ही दिनों में नजर आएगा परिणाम

बालों की देखभाल करने के लिए आपको रोजाना जरूरत अनुसार हेयर केयर रूटीन को फॉलो कर सकती हैं। इसके लिए आप एक्सपर्ट की सलाह ले सकते हैं।
Updated:- 2024-01-04, 19:02 IST
tips to get rid of dandruff

सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है और इस मौसम में अक्सर बालों में कई तरह के बदलाव नजर आने लगते हैं। इसी बीच बालों में डैंड्रफ की समस्या बढ़ जाती है और स्कैल्प गन्दी नजर आने लगती है। हालांकि इसके लिए आज मार्केट में आपको बड़े से बड़े ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स आसानी से मिल जाएंगे।

बाहरी प्रोडक्ट्स की जगह आप बालों में घरेलू चीजों का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं वो घरेलू नुस्खा जिसकी मदद से आप आसानी से डैंड्रफ को जड़ से खत्म कर सकती हैं और बालों को खूबसूरत बना सकती हैं।

डैंड्रफ को जड़ से खत्म करने के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल?

curd for hair

  • दही 
  • एलोवेरा जेल 

दही को बालों में लगाने के फायदे 

  • रुसी की समस्या को कम करने में मदद करती है।
  • ड्राईनेस को कम कर बालों को पोषण देने में सहायता करती है।
  • बालों के लिए नेचुरल कंडीशनर की तरह काम करता है।

एलोवेरा जेल को बालों में लगाने से क्या होता है?

  • एलोवेरा जेल में  विटामिन-ए, विटामिन-सी और विटामिन-बी होता है जो बालों को भरपूर मात्रा में पोषण देता है।
  • इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण बालों को हाइड्रेट करने में मदद करता है।
  • एलोवेरा जेल के अंदर एंटी-बैक्टीरियल गुण होता है जो बालों को हर तरह के इन्फेक्शन से बचाता है।

इसे भी पढ़ें:  बाल हो गए हैं ड्राई? दही का करें इस्तेमाल

डैंड्रफ को जड़ से खत्म करने के लिए घरेलू उपाय

dandruff treatment at home

  • स्कैल्प से डैंड्रफ को कम करने के लिए एक बाउल में बालों की लेंथ के अनुसार दही निकाल लें।
  • अब आप इसमें एलोवेरा के पोधें से जेल को निकाल लें।
  • इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिला लें।
  • इसके बाद आप इस मिक्सचर को अपने बालों की स्कैल्प से लेकर लेंथ तक में अच्छी तरह से लगाएं।
  • हेयर पैक को लगाने के लिए आप ब्रश का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • इस मास्क को आप करीब 15 से 20 मिनट तक अपने स्कैल्प और बालों की लेंथ में लगा रहने दें।
  • इसके बाद आप अपने बालों को साफ पानी की मदद से धो लें।

 

नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।

 

अगर आपको डैंड्रफ को जड़ से खत्म करने के लिए घरेलू नुस्खा पसंद आया हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।