आंतो में जमी गंदगी निकलेगी बाहर और डाइजेशन होगा दुरुस्त, करें ये 10 काम

सेहतमंद रहने के लिए गट हेल्थ का अच्छा होना जरूरी है। अगर आपको खाना ठीक से हीं पचता है, गैस और बदहजमी रहती है, तो गट हेल्थ सुधारने के लिए, एक्सपर्ट के बताए टिप्स फॉलो करें।
image

क्या आपको अक्सर पेट में गैस बन जाती है?

क्या खाना ठीक से नहीं पचता है?

क्या आपको भूख खुलकर नहीं लगती है?

क्या रोज सुबह आपका पेट साफ नहीं होता है?

ये सभी गट हेल्थ ठीक न होने के लक्षण हैं। अगर आपकी गट हेल्थ खराब है, तो इसका सीधा असर हमारे डाइजेशन पर होता है। इतना ही नहीं, गट हेल्थ और मेंटल हेल्थ का भी गहरा रिश्ता है। हमारे शरीर के ठीक से फंक्शन करने के लिए, गट यानी आंतों का सही तरह से काम करना जरूरी है। अगर आपका डाइजेशन अक्सर खराब रहता है, गट हेल्थ सही नहीं है और खाना खाते ही पेट फूलने लगता है, तो आंतों में जमी गंदगी को बाहर निकालने के लिए, एक्सपर्ट के बताए इन टिप्स को फॉलो करें। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

गट हेल्थ को सुधारने में मदद कर सकते हैं ये 10 टिप्स (How can I improve my gut and digestive health?)

gut health reviving tips

  • दिन की शुरुआत ऑयल पुलिंग से करें। इससे मुंह में जमा गंदगी और बैक्टीरिया बाहर निकलते हैं।
  • हेल्दी फैट्स जैसे नट्स और सीड्स को डाइट में शामिल करें। खाना, रिफाइंड ऑयल में नहीं, बल्कि सरसों या नारियल के तेल में बनाएं।
  • अगर आपका डाइजेशन कमजोर है, तो भारी खाना अवॉइड करें। दिन में 4-6 बार छोटे-छोटे मील्स लें।
  • खाना खाने के तुरंत बाद न लेटें। खाने के बाद कम से कम 5 मिनट वज्रासन में बैठें।
  • दिन में कम से कम 3 लीटर पानी पिएं। नारियल पानी, नींबू पानी और छाछ को डाइट का हिस्सा बनाएं।
  • डाइट में प्रोबायोटिक्स और प्रीबायोटिक्स जैसे फर्मेंटेड फूड्स, स्प्राउट्स और ओट्स को शामिल करें।

यह भी पढ़ें- गट हेल्थ के लिए फायदेमंद हैं ये 10 फूड्स, डाइजेशन को करते हैं दुरुस्त

gut detox juice

  • तले-भुने और मसालेदार खाने को अवॉइड करें। ग्लूटन और लैक्टोज की सीमित मात्रा लें। इसकी जगह मिलेट्स और क्विनोआ जैसे अनाज लें।
  • दिन में कुछ देर मेडिटेशन और डीप ब्रीदिं करें। इससे गट हेल्थ में सुधार होता है।
  • खाने के बाद कम से कम आधा घंटा वॉक करें। इससे भी डाइजेशन अच्छा रहता है।
  • मील टाइमिंग सही रखें। देर रात डिनर न करें।

यह भी पढ़ें- गट हेल्थ के लिए फायदेमंद हैं ये 2 मसाले, रोजाना करें डाइट में शामिल


गट हेल्थ को सुधारने के लिए, एक्सपर्ट के बताए इन टिप्स को फॉलो करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP