IRCTC ने यात्रियों की सुविधा के लिए अलग-अलग प्रकार के कोच की सुविधा तो लाई है, लेकिन कई बार यात्रियों को इन कोच में मिलने वाली सुविधाओं को समझने में दिक्कत होती है। एसी, स्लीपर, जनरल और एसी चेयर कार जैसे कोच को आप आसानी से समझ सकते हैं। लेकिन आप अगर एक जैसे कोच अलग-अलग नाम से आ जाएं, तो इनके बीच में अंतर को समझना दिक्कत होता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ट्रेन के 3E कोच के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। यह कोच कैसा होता है और क्या सुविधा मिलती है, इसके बारे में आप पूरी जानकारी यहां पढ़ सकते हैं।
ट्रेन का 3E कोच कैसा होता है?

यह कोच स्लीपर में सफर करने वाले यात्रियों के लिए लाया गया था। स्लीपर कोच में एसी नहीं होता, न ही साफ-सफाई की अच्छी सुविधा इसमें मिलती है। स्लीपर कोच में कंबल और तकिया भी नहीं मिलता। लेकिन 3E कोच में आपको हर तरह की सुविधा मिलेगी। यह स्लीपर कोच में सफर करने वाले यात्रियों के लिए इसलिए अच्छा है, क्योंकि इस कोच का टिकट प्राइस 3AC से सस्ता होता है। जो लोग 3AC के टिकट का खर्च नहीं उठा सकते हैं वह 3E कोच में सफर कर सकते हैं। इसमें टिकट प्राइस लगभग 200 से 300 रुपये तक सस्ता होता है।
ट्रेन का 3E कोच में क्या मिलती है सुविधाएं?
- इस कोच में सबसे बड़ी चीज यह है कि आपको AC की सुविधा मिलेगी। यह 3AC कोच की तरह ही है, लेकिन बजट में थोड़ा सस्ता है।
- इस कोच में आपको 3AC कोच की तरह ही चादर, कंबल और तकिए मिलते हैं।
- 3E कोच स्लीपर कोच के आगे ही लगा होता है, इसलिए आपको कोच खोजने में दिक्कत नहीं होगी।
- 3E कोच में सफाई भी स्लीपर कोच के मुकाबले अच्छी होती है।
- इस कोच में सीटें भी 3AC कोच की तरह ही आरामदायक होती हैं।
- बजट में यात्रा करने वाले लोगों के लिए यह कोच बेस्ट है, क्योंकि इसमें बिना टिकट के यात्री सफर नहीं कर सकते।
- स्लीपर कोच की तरह इस कोच में कोई वेटिंग टिकट या बिना टिकट के यात्रा नहीं कर पाएगा।
- भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुककरने के साथ-साथ आप कोच के बारे में भी जानकारी ले सकते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों