IRCTC की Rail Saarthi App क्यों है यात्रियों के लिए फायदेमंद, जानें कैसे कर सकते हैं इसका इस्तेमाल

यात्रियों की सुविधा बढ़ाने और सेवाओं को और भी ज्यादा आसान बनाने के लिए रेलवे अलग-अलग ऐप लेकर आता है। इन सभी ऐप्स से यात्रियों को ट्रेन से यात्रा करने के दौरान फायदा पहुंचता है। हर ऐप एक खास जरूरत को पूरा करता है, इसलिए आपको इनके बारे में पूरी \ जानकारी होनी चाहिए। ऐसा ही रेलवे का सारथी ऐप है, जिसके बारे में लोगों को जानकारी नहीं है। आखिर यह ऐप क्यों लाया गया और इससे यात्रियों को क्या सुविधा मिलती है, इसके बारे में हम विस्तार से बताएंगे। साथ ही, इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका भी आप यहां जान सकते हैं।
रेल सारथी ऐप क्या है?

आप इस ऐप पर सभी काम एक ही जगह से कर सकते हैं। जैसे, टिकट बुक करना, यात्रा के दौरान खाना ऑर्डर करना, कुली बुकिंग, से व्हील चेयर बुकिंग ऑन बोर्ड क्लीनिंग/क्लीन माई कोच जैसी शिकायते वगैरह। इतना ही नहीं, यह ऐप टैक्सी बुकिंग, हवाई जहाज का टिकट बुक और होटल बुक जैसी सुविधाएं भी देता है। इसलिए, आपको फोन में अलग-अलग ऐप रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एक ऐप के अंदर ही आपको IRCTC टिकट बुकिंग और UTS ऐप और रेल दृष्टी जैसे कई ऐप मिल जाएंगे। भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुक करने का तरीका आसान है। आप इस ऐप से भी आसानी से बुक कर लेंगे। भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुक करने का तरीका आसान है। आप इस ऐप से भी आसानी से बुक कर लेंगे।
इसे भी पढ़ें- ट्रेन के S2 और 2S कोच में क्या होता है अंतर, जानें
कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल
-1734692886082.jpg)
- इसके लिए सबसे पहले आपको अपने फोन में रेल सारथी ऐप को इनस्टॉल करना होगा।
- ऐप खोलने के बाद आपके सामने टिकट, इनक्वायरी, होटल फ्लाइट टिकट बुकिंग सर्विस और फीडबैक का ऑप्शन खुलेगा।
- टिकट बुक करने के लिए आप सबसे पहले ऑप्शन रिजर्वड टिकटिंग ऑप्शन पर क्लिक करें
- अगर आप जनरल टिकट बुक करना चाह रहे हैं, तो आप UTS ऐप के ऑप्शन पर क्लिक कर सकते हैं।
- टिकट बुक करने के लिए आपको पहले IRCTC पर अपना अकाउंट बनाना होगा।
- बिना रेलवे ऐप पर अकाउंट बनाए आप टिकट बुक नहीं कर सकते हैं।
- इस एक ऐप के अंदर आपको अलग-अलग ऑप्शन मिलेंगे। यहां क्लिक करने पर आप एक अन्य वेबसाइट पर चले जाएंगे। इन सुविधाओं का फायदा उठाने के लिए आपको ऐप डाउनलोड नहीं करना पड़ेगा।
- आप वेबसाइट की मदद से ही टिकट बुक कर लेंगे।
-1734692946480.jpg)
- उदाहरण के लिए आपने अगर रेल दृष्टी के आइकन पर क्लिक किया है, तो आपके सामने 3 ऑप्शन खुल जाएंगे।
- यहां से आप बस और ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- गोल्डन चैरियट ट्रेन में आप भी करना चाहते हैं सफर? जानें कैसे कर सकते हैं टिकट बुक
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।