इस समय हर कोई भोलेनाथ के ऐसे मंदिर में दर्शन का प्लान बना रहे है, जिसका इतिहास सदियों पुराना है। इन शिव मंदिरों में लोग आस-पास ही नहीं बल्कि दूर शहरों से भी जल चढ़ाने आते हैं। यह मंदिर पीपल के तनों के बीच में स्थित है। बिहार में स्थित इस शिव मंदिर की महिमा भी निराली है। स्थानीय लोगों का मानना है कि लोग यहां अपनी मनोकामनाएं लेकर आते हैं। सोमवार के दिन और शिवरात्री के दिन यहां भीड़ ज्यादा होती है। यह मंदिर 300 साल पुराना बताया जाता है, इसलिए लोगों का इस मंदिर के प्रति गहरा लगाव है। अगर आप भी यहां दर्शन का प्लान बना रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस मंदिर के बारे में सभी जानकारी विस्तार से बताएंगे।
हरपति महादेव मंदिर कहां स्थित है?
- हरपति महादेव मंदिर बिहार में स्थित है।
- पटना से हरपति महादेव मंदिर की दूरी लगभग 3 घंटे की है।
- यह मंदिर खगड़िया जिले की रानी सकरपुरा पंचायत में आता है।
- खगड़िया जिले से पटना की दूरी लगभग 4 घंटे है।
- मंदिर के पास अच्छा स्पेस है, इसलिए आप अपनी गाड़ी से यहां दर्शन करने आ सकती हैं।
हरपति महादेव मंदिर की खासियत
- यह मंदिर पीपल पेड़ के अंदर है। देखने में आपको यह गुफा की तरह लगेगा। इसलिए यह लोगों को आकर्षित करता है।
- मंदिर के साइड में एक नदी भी बहती है, जिसे लोग मनोकामना नदी के नाम से पूजते हैं।
- पीपल के पेड़ के चारों तरफ दीवारें बनाई गई है और गेट भी लगाया गया है, ताकि यहां आने वाले भक्त समय सीमा का ध्यान रखें।
- पीपल के पेड़ के अंदर शिवलिंग विराजमान है, जहां लोग सावन में जल अर्पित करने आते हैं।
- यह बिहार के फेमस शिव मंदिरों में से एक है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों