भारत एक ऐसा देश है जहां आस्था, परंपरा और अध्यात्म हर गली, हर मोड़ पर नजर आता है। खासकर भगवान शिव की पूजा को लेकर जो श्रद्धा लोगों के मन में है, वह शब्दों में नहीं बांधी जा सकती। शिव को देवों के देव, महादेव कहा जाता है।
ऐसा माना जाता है कि सावन के महीने में शिव की उपासना करने से सौगुना फल प्राप्त होता है। इस मास में लाखों भक्त देशभर के प्रमुख शिव मंदिरों की यात्रा करते हैं, लेकिन कुछ मंदिर ऐसे हैं जिनका उल्लेख पुराणों, धार्मिक ग्रंथों और लोकमान्यताओं में इस प्रकार मिलता है कि वहां जाना अपने आप में एक वरदान माना जाता है।
अगर आप भी महादेव की कृपा चाहते हैं और अपनी मनोकामनाएं पूरी करना चाहते हैं, तो आप इन मंदिरों के दर्शन जरूर करें। इस लेख में आइए जानते हैं भारत के ऐसे 3 शक्तिशाली शिव मंदिरों के बारे में, जहां जाना सिर्फ धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि आध्यात्मिक रूप से जीवन को संवारने वाला अनुभव भी होता है।
काशी को शिव की नगरी कहा जाता है। कहा जाता है काशी वो जगह है, जहां मृत्यु भी मोक्ष का द्वार मानी जाती है। यहां स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर को 12 ज्योतिर्लिंगों में एक माना जाता है। यह मंदिर गंगा किनारे स्थित है और यहां हर साल लाखों श्रद्धालु सावन में दर्शन के लिए पहुंचते हैं। लोग दूर-दूर से यहां शिव का रूद्राभिषेक करने के लिए आते हैं। सावन में यहां विशेष जलाभिषेक और श्रृंगार होते हैं।
यह मंदिर भक्तजनों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, क्योंकि-
इसे भी पढ़ें: सावन में जरूर करें शिवजी के इन 3 चमत्कारी मंदिरों के दर्शन, मिलेंगे अद्भुत लाभ
हिमालय की गोद में स्थित केदारनाथ धाम तीर्थयात्रा और आत्मिक शांति का संगम है। 12 ज्योतिर्लिंगों में शामिल यह मंदिर समुद्रतल से 11,755 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और वहां तक पहुंचने के लिए भक्तों को 16 किलोमीटर की कठिन चढ़ाई करनी होती है। यह मंदिर केवल 6 महीने खुलता है, इसलिए इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। सावन में यहां बहुत भीड़ होती है।
क्यों माना जाता है वरदान समान-
आप केदरानाथ जाने के लिए हेलीकॉप्टर सेवा भी ले सकते हैं। यह सोनप्रयाग और फाटा से उपलब्ध होती है और इसके लिए पहले बुकिंग जरूरी है।
बाबा बैद्यनाथ धाम झारखंड के देवघर में स्थित है और यह भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। इसे मनोकामना पूर्ण करने वाला धाम भी कहा जाता है। मान्यता है कि यहां भगवान शिव स्वयं वैद्य के रूप में विराजमान हैं, जो तन और मन दोनों के रोगों का उपचार करते हैं।
इसे भी पढ़ें: Mysterious Shiva Temples: दक्षिण भारत के इन शिव मंदिरों की रहस्यमयी कहानियां शायद आप भी नहीं जानते होंगे
ऐसा माना जाता है कि इन जगहों पर भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। हमें बताएं क्या आपने इन मंदिरों के दर्शन किए हैं?
हमें उम्मीद है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik and athitiddvobhav
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।