Best Places To Visit in Dahanu: महाराष्ट्र भारत का एक ऐसा राज्य है जहां सिर्फ देशी ही नहीं बल्कि विदेशी सैलानी भी घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। इस राज्य में आज भी ऐसी कई अनसुनी जगह जिनके बारे में बहुत बहुत लोग ही जानते हैं या कभी घूमने गए हो।
महाराष्ट्र में दहानु भी एक ऐसी जगह जिसका नाम आपने भी शायद नहीं सुना होगा। यह राज्य की एक ऐसी जगह जहां घूमने के बाद किसी और जगह को भूल जाएंगे। यहां का मौसम भी एकदम सुहावना रहता है।
ऐसे में अगर आप भी दहानु घूमना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में ट्रैवल इन्फ्लुएंसर जीविका शर्मा यहां मौजूद कुछ बेहतरीन जगहों और साथ में यहां ठहरने और खाने-पीने की कुछ सस्ती जगहों के बारे में बताने जा रही हैं। आइए जानते हैं।
View this post on Instagram
आर्टिकल की शुरूआत दहानु में मौजूद कुछ बेहतरीन जगहों से करते हैं। यक़ीनन इन जगहों पर घूमने के बाद महाराष्ट्र की अन्य जगहों को आप भूल जाएंगे। आइए जानते हैं।
इसे भी पढ़ें:कर्जत में घूमने से लेकर खाने-पीने और ठहरने की बेहतरीन जगहों के बारे में जानें
अगर आप दहानु घूमने के लिए जा रहे हैं तो यहां आप बहुत कम पैसे में आसानी से ठहर सकते हैं। हम आपको कुछ ऐसे रिज़ॉर्ट के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां बहुत खर्च लगता है।
आत्मान (Aatmann)-आत्मान एक लग्जरी फार्म स्टे है। इस फार्म स्टे का निर्माण एकदम नेचुरल तरीके से किया गया है। इस फार्म स्टे के अंदर हरियाली आपको तरोताजा कर देगी। फार्म स्टे
यह फार्मस्टे काफी बड़े इलाके में फैला हुआ है। फार्मस्टे में खेती भी होती है जहां आप सब्जियां और फल भी तोड़ सकते हैं। इस फार्म के अंदर आप साइकिलिंग भी कर सकते हैं। यहां मौजूद पूल में आप स्विमिंग भी कर सकते हैं। यहां आप एक से एक लजीज व्यंजन का लुत्फ़ भी उठा सकते हैं।(भारत की सबसे रहस्यमयी जगह)
अगर बात करें इस फार्म स्टे का किराया क्या है तो आपको बता दें कि प्रति रात लगभग 16-18 हजार (4 लोग अधिकतम) है। इस पैसे में खाना-पीना भी शामिल है।
इसे भी पढ़ें:दमन और दीव की ट्रिप हो जाएगी शानदार, जीविका शर्मा के ये ट्रेवल टिप्स करें फॉलो
दहानु पहुंचना बहुत आसान है। यहां मुंबई और नबी मुंबई से आसानी से पहुंच सकते हैं। मुंबई से दहानु की दूरी लगभग 135 किमी है। मुंबई से टैक्सी या कैब लेकर दहानु पहुंच सकते हैं। ठाणे से दहानु की दूरी लगभग 117 किमी है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।