Shangri La Valley Mystery: यह दुनिया आज भी अजब-गजब रहस्यों से भरी हुई है। विश्व के लगभग हर कोने में ऐसी कई रहस्यमयी जगहें मौजूद हैं जिनके बारे में पढ़ने या सुनने के बाद इंसान कुछ मिनट के लिए सोच में पड़ जाता है।
भारत में भी ऐसी कई रहस्यमयी जगहें मौजूद हैं जिनके बारे में जानने के बाद लोग भी सोच में पड़ जाते हैं। जैसे- कंकालों की झील-उत्तराखंड, रेड रेन-इडुक्की और फ्लोटिंग द्वीप आदि कई जगहें रहस्यमयी बनी हुई हैं।
भारत में भी एक ऐसी जगह है जो सिर्फ भारत के लिए ही नहीं बल्कि विश्व के लिए भी एक रहस्यमयी जगह बनी हुई है। इस स्थान को दुनिया का दूसरा बरमूडा ट्रायंगलभी कहा जा रहा है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
भारत में मौजूद जिस रहस्यमयी जगह की बात हो रही है उसका नाम शांगरी ला घाटी है। भारत (अरुणाचल प्रदेश) और तिब्बत की सीमा पर मौजूद यह स्थान दुनिया का दूसरा बरमूडा ट्रायंगल भी कहा जा रहा है।
इस घाटी के बारे में लोक कथा है कि इसका संबंध भारत या तिब्बत से नहीं, बल्कि ब्रह्मांड की किसी और ही दुनिया से है। आपको बता दें कि तिब्बती भाषा में लिखी किताब 'काल विज्ञान' में भी इसका जिक्र मिलता है। (कंकालों की झील)
इसे भी पढ़ें:मेघालय की इन डरावनी जगहों का नाम सुनते ही कांप उठती है रूह, जानें क्यों
रहस्यमयी जगह होने के कारण इस घाटी की गिनती वायुमंडल के चौथे आयाम यानी समय से प्रभावित जगहों में होती है। इस घाटी के बारे में मिथक है कि जो भी यहां जाता है वो अनुभव बताने के लिए वापस नहीं लौट पाता है।
यह विडियो भी देखें
एक अन्य मिथक है कि इस घाटी में समय तक थम जाता है, इसलिए आज भी इस घाटी के ऊपर से हवाई जहाज उड़ाने से परहेज किया जाता हैं।(लेक ऑफ नो रिटर्न)
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अरुण शर्मा की किताब 'तिब्बत की वह रहस्यमय घाटी' में कई अन्य रहस्यमयी घटनाओं का जिक्र किया गया है। इस पुस्तक के अनुसार अगर गलती से भी कोई इंसान वहां पहुंच जाए तो वह वहां से वापस अपनी दुनिया में लौट नहीं सकता।
इसे भी पढ़ें:भारत के इन कुण्ड से सर्दियों में भी निकलता है गर्म पानी, आप भी पहुंचें
शांगरी-ला घाटी की तुलना संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्वी तट स्थित बरमूडा ट्रायंगल से की जाती है। बरमूडा ट्रायंगल वो स्थान माना जाता है जहां कोई भी जाता है तो वो जिंदा वापस नहीं आता है। बरमूडा ट्रायंगल इस कदर रहस्यमयी है कि इसके ऊपर आजतक कोई भी हवाई जहाज तक नहीं गुजरा है। इसलिए शांगरी ला घाटी को भी दुनिया का दूसरा बरमूडा ट्रायंगल बोला जाता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@i.ytimg.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।