घूमने जाने के दौरान सबसे मुश्किल टास्क होता है बजट में होटल ढूंढना है। ऐसा इसलिए क्योंकि महंगे होटलों में रहने का खर्च आपके ट्रिप के बजट को बिगाड़ सकता है। ऐसे में, होटल बुक करते समय आपको समझदारी दिखाने की जरूरत है, ताकि आपका पूरी ट्रिप बजट में हो जाए। हम आपको कुछ आसान टिप्स बता रहे हैं। इन टिप्स को फॉलो करने से आप सस्ते में बजट-फ्रेंडली स्टे बुक कर सकती हैं।
सस्ते में होटल लेने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो
इस आर्टिकल में हम आपको होटल बुक करने के दौरान कुछ स्मार्ट टिप्स और ट्रिक्स बता रहे हैं। ये ट्रिक्स आपको घूमने जाने के दौरान सस्ते होटल दिलाने में मदद कर सकते हैं, जिससे आप अपने ट्रिप को बजट में आपना ट्रिप पूरा कर सकती हैं।
लोकेशन से थोड़ा दूर लें होटल
जिस भी टूरिस्ट प्लेस पर आप जा रही हैं उसके आस-पास के होटल महंगे हो सकते हैं। इसलिए आप लोकेशन के दूर होटल लें ताकि ये आपको आसानी से सस्ते में मिल जाएं।
अगर आप कार या टैक्सी से जा रही हैं, तो लोकेशन से दूर होटल लेना बेस्ट है। क्योंकि आसानी से कार या टैक्सी की मदद से आ-जा सकती हैं।
वीकडेज पर करें होटल बुक
शुक्रवार से रविवार तक होटल रेट काफी ज्यादा होते हैं। इसलिए, आप ट्रिप पर जाने के दौरान बजट में होटल पाने के लिए आप सोमवार से गुरुवार के बीच का दिन चुनें।
ट्रिप पर जाने के प्लान आप कुछ हफ़्तों या महीनों पहले कर लें ताकि आपको आसानी से सस्ते में होटल मिल जाए। वहीं, आप पीक सीजन में ट्रिप जाने का प्रोग्राम न बनाएं।
ऑफर्स का करें इस्तेमाल
कई होटल ऑफर्स निकलते हैं साथ ही, कई होटल में ज्यादा लोग होने पर भी ऑफर मिलता है। इसलिए हो सकें होटल के ऑफर्स के बारे में जानकारी लें साथ ही, बड़े ग्रुप में जाए ताकि ज्यादा लोगों की वजह से आपको सस्ते में होटल मिल जाए।
लास्ट मिनट में भी आप होटल चेक करती हैं, तब भी आपको सस्ते में होटल मिल सकते हैं।
होमस्टे और गेस्ट हाउस का करें सिलेक्शन
इन दिनों होमस्टे और गेस्ट हाउस भी होटल की तरह सर्विस देते है। ऐसे में आप भी ट्रिप के दौरान रहने के लिए होमस्टे और गेस्ट हाउस का चुनाव कर सकती हैं।
इन आर्टिकल में बताई गई ट्रिक्स के जरिए आप आसानी से सस्ते में होटल पा सकती हैं और आपने ट्रिप से बचे हुए पैसो से शॉपिंग या किसी एक्टिविटी के लिए खर्च कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-बद्रीनाथ में ठहरने के लिए बेस्ट हैं ये सस्ते आश्रम और गेस्ट हाउस
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों