Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:45 AM IST

कब्रिस्तान को Tourist Place बना चुका है यह देश...मुर्दों के बीच वक्त बिताने दूर-दूर से आते हैं लोग

Romania's Merry Cemetery: दुनिया में एक ऐसा भी कब्रिस्तान है, जहां लोग घूमने के लिए जाते हैं। इस कब्रिस्तान में लोग दूर-दूर से घूमने आते हैं। यहां आप मृतक के बारे में सबकुछ केवल उसकी कब्र के जरिए जान सकते हैं।
Updated:- 2025-03-10, 17:47 IST
Romania's Merry Cemetery

Romania's The Merry Cemetery Atlas Obscura: कब्रिस्तान का नाम सुनकर ही इंसान खौफ के साए में आ जाता है। कब्रिस्तान को लेकर अक्सर आपने डरावने किस्से ही सुने होंगे। कब्रिस्तान में लोग तभी जाते हैं, जब उनका कोई करीबी दुनिया को अलविदा कह देता है। अक्सर लोग अपने परिवारजनों की मौत के बाद उनकी कब्र पर फूल चढ़ाने और उन्हें याद करने के लिए भी कब्रिस्तान जाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कोई घूमने के लिए इस जगह जाए। कब्रिस्तान और घूमने की बात सुनकर ही काफी लोगों की रूह कांप जाती है। 

क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा भी कब्रिस्तान है, जहां लोग घूमने के लिए जाते हैं। जिस देश के कब्रिस्तान की बात की जा रही है, वहां की सरकार ने इसे टूरिस्ट प्लेस बना दिया है। इस कब्रिस्तान में दूर-दूर से लोग घूमने आते हैं। आइए जानें, आखिर दुनिया के किस देश में कब्रिस्तान को टूरिस्ट प्लेस बनाया जा चुका है? 

यह भी देखें- दुनिया का सबसे बड़ा कब्रिस्तान जहां दफ़न हैं करोड़ों शरीर

रोमानिया में है घूमने वाला कब्रिस्तान 

There is a roaming cemetery in Romania

यह कब्रिस्तान रोमानिया में है, जिसे लोगों के घूमने के लिए खोल दिया गया है। इसे रोमानिया मैरी सिमेट्री के नाम से भी जाना जाता है। इस पूरे कब्रिस्तान में कई तरह की तस्वीरें बनी हैं, जो अलग-अलग कहानियों को बयां करते हैं। यह पूरी सिमेट्री नीले रंग की नजर आती है। इस वजह से यह बहुत ही खूबसूरत भी लगती है। कब्रिस्तान में रंग-बिरंगे पत्थरों से कब्र में दफ्न इंसान की जिंदगी की पूरी कहानी लिखी गई है। इसके साथ ही उनके चित्र भी इन पर बने होते हैं। 

रोमानिया में हैं कई टूरिस्ट कब्रिस्तान

यह फेमस क्रबिस्तान रोमानिया के मारा मारोश गांव में है। कब्रिस्तान में आप किसी भी मृतक के बारे में उसकी कब्र को देखकर ही पता लगा सकते हैं। वह क्या करता था और उसकी मौत कैसे हुई। रोमानिया में एक और ऐसा कब्रिस्तान है, जहां लोग घूमने जाते हैं। इसे बेल्लू कब्रिस्तान के नाम से जाना जाता है। रोमानिया के टूरिस्ट कब्रिस्तान में बेल्लू का भी नाम शामिल है। यह कब्रिस्तान को आत्माओं के बगीचे के नाम से भी मशहूर है। जो लोग पुराने शहर के अलावा कुछ नया देखने की चाह रखते हैं, वे इन कब्रिस्तानों में जरूर जाते हैं। 

यहूदी कब्रिस्तान 

Jewish cemetery

इसके अलावा, रोमानिया का यहूदी कब्रिस्तान भी काफी मशहूर है। यह रोमानिया के सबसे पुराने कब्रिस्तानों में से एक माना जाता है। दरअसल, बताया जाता है कि इस जगह पर 1941 के नरसंहार पीड़ितों को दफनाया गया था। यह पर्यटकों की गाइडबुक में शामिल है। 

यह भी देखें- भूतों के भेष में मनाया जाता है यह त्यौहार, कब्रिस्तान में अजीब तरह से होता है नाच-गाना

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit:Freepik/canva

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।