हर साल लाखों पर्यटक आगरा घूमने आते हैं। केवल देश के लोग ही नहीं बल्कि विदेश के लोग भी आगरा घूमना पसंद करते हैं। ताजमहल अपनी खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। ऐसे में दूर- दूर से लोग इसकी खूबसूरती का दीदार करने आते रहते हैं। आज हम आपको बताने वाले हैं कि ताजमहल के अलावा आगरा में घूमने की कौन- कौन सी जगह है।
मेहताब बाग
ताजमहल के ठीक पीछे यमुना किनारे महताब बाग का रोचनिर्माण ताजमहल के साथ ही शुरू हुआ था। सफेद संगमरमर से बने ताजमहल को देखने के लिए चांदनी बाग बनाया गया। इसका नाम बदलकर बाद में महताब बाग रख दिया गया। अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं, तो इस जगह पर जरूर जाएं।
पंचमहल
पंचमहल एक पांच मंजिला इमारत है। इसका निर्माण अकबर ने अपनी रानियों के लिए करवाया था। पंचमहल फतेहपुर सीकरी के पश्चिमी कोने पर स्थित है। आगरा में स्थित घूमने की बेस्ट जगह हैं पंचमहल। इसकी खासियत ये है कि यहां 176 खंभे हैं। ये खंभे इस तरह बनाए गए थे कि इनके बीच से आने वाली हवा बेहद ठंडी होकर आती है। अगर आप यहां जाती हैं तो आपको भी इसका एहसास होगा।
इसे भी पढ़ें:जानिए आगरा से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें
आगरा का किला
आगरा किला भारत में आगरा शहर में एक ऐतिहासिक किला है। यह 1638 तक मुगल राजवंश के सम्राटों का मुख्य निवास था, जब राजधानी आगरा से दिल्ली चली गई थी। आगरा किला एक यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल है। ऐसे में अगर आप आगरा जा रही हैं तो आपको आगरा का किला जरूर जाना चाहिए। यहां फोटोग्राफी भी आप कर सकते हैं। लाल किले से काफी मिलता हुआ ये किला बनाया गया है। यहां घूमते-घूमते आपको सुबह से शाम हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें:आगरा के लाल ताजमहल के बारे में जानें रोचक तथ्य
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Photo Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों