पिछले कुछ सालों से विदेश घूमने का क्रेज अधिक बढ़ चुका है। खासकर अमेरिका जाना और घूमना लगभग हर भारतीय का सपना होता है, लेकिन कई बार लोगों का सपना पूरा नहीं होता है।
अमेरिका का वीजा मिलना कई बार मुश्किल काम हो जाता है। माना जाता है कि अमेरिका का वीजा हासिल करना कई लोगों के लिए माउंट एवरेट पर चढ़ने के सामान होता है।
इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि मौजूद समय में अमेरिका का वीजा प्राप्त करने में कितना समय लगता है और वीजा अप्लाई करने से पहले आपको किन-किन बातों पर विशेष ध्यान देने की ज़रूरत है। आइए जानते हैं।
सबसे पहले यह जान लेते हैं भारत में अगर कोई अमेरिका के लिए वीजा अप्लाई करता है तो कितने दिनों में मिल जाता है। हाल में आई कई खबरों के मुताबिक अमेरिका का वीजा मिलने के बहुत समय लग जाता है।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका का वीजा मिलने में लगभग 500 दिन लग रहे हैं। यानी अगर आप आज अप्लाई कर रहे हैं तो तक़रीबन 1 साल 6 महीने से अधिक का समय लग सकता है। खासकर B1 और B2 वीजा मिलने में कभी दिन लग रहे हैं।
इसे भी पढ़ें:बिना वीजा मालदीव्स ही नहीं, इन आइलैंड्स की भी कर सकते हैं सैर
ऐसा माना जाता है कि अमेरिका जाने के लिए कई तरीके का वीजा होता है। जैसे- बी-1, बी-2 और यूएस C1 वीजा भी होता है। इसके अलावा नॉन इमिग्रेंट वीजा और दूसरा-इमिग्रेंट वीजा और तीसरा-स्पेशल वीजा।
बी-1-यह उस तरह का वीजा माना जाता है जो पर्यटक, कारोबारी, छात्र या कोई श्रमिक किसी खास उद्देश्य से एक विशेष समय अवधि के लिए अमेरिका जाना चाहते हैं। (इन देशों में बिना वीजा कर सकते हैं यात्रा)
यह विडियो भी देखें
इसके तरह वीजा अप्लाई करने के समय यह ध्यान रखना बहुत ज़रूरी होता है कि आपको समय अवधि को दिखना बहुत ज़रूरी होता है। इसके लिए आपको प्रमाण भी देना होता है।
बी-2- यह वीजा उन लोगों के लिए होता है जो अमेरिकी निवासी द्वारा नियोक्ता स्पॉन्सर किया गया हो। हालांकि वीजा अप्लाई करते समय वैध कागज दिखाना अनिवार्य होता है। इसके अलावा स्पेशल वीजा भी होता है।
इसी तरह अमेरिका के लिए आप नॉन इमिग्रेंट वीजा और दूसरा-इमिग्रेंट वीजा और तीसरा-स्पेशल वीजा अप्लाई कर सकते हैं।
सबसे पहले आपको बता दें कि वीजा अप्लाई करने के पहले आपके पास पासपोर्ट ज़रूर होना चाहिए।
वीजा अप्लाई करने से पहले आपको बी1, बी2 में से सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद आपको वीजा फ़ीस भरनी होगी। वीजा फी अलग-अलग हो सकती है।
इसे भी पढ़ें:वीजा के बारे में हर इंडियन को पता होने चाहिए ये फैक्ट्स, फिर कभी नहीं खाएंगे धोखा
जब आप एक बार विज फ्री भर देते हैं तो अगले स्टेप में आपको दो अपॉइंटमेंट्स लेने होंगे। पहला दूतावास या वाणिज्य दूतावास से और दूसरा वीजा एप्लीकेशन सेंटर से।
अपॉइंटमेंट्स लेने के बाद आपको ज़रूरी कागजात जैसे-पासपोर्ट, वीजा ऐप्लिकेशन फी रिसीट, बारकोड आदि कागज लेकर जाना होगा।
दूतावास या वाणिज्य दूतावास में जाने के बाद आपसे एक-एक करके सभी जानकारी मांगी जाएगी कि आप अमेरिका किस लिए जाना चाहते हैं और कितने समय के लिए जाना चाहते हैं।
इस दौरान आपकी फोटो और उंगलियों के निशान भी लिया जाता और साथ में आपके कुछ अन्य सवाल भी पूछा जाता है। आपके ऊपर कोई FIR दर्ज तो नहीं है, यह भी देखा जाता है।
इन सभी प्रक्रिया को करने में लगभग 1-2 महीने लग जाते हैं। लेकिन हाल में जो खराबे सामने निकल के आ रही है उसे लेकर यह बोला जाता है कि सिर्फ अपॉइंटमेंट्स मिलने में 1 साल से अधिक समय लग सकता है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे लाइक, शेयर और कमेंट्स ज़रूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।