Taj Mahotsav 2025: 18 फरवरी से शुरू हो गया है ताज महोत्सव, यहां जानें एंट्री टिकट से लेकर सफर से जुड़ी पूरी जानकारी

ताज महोत्सव का टिकट प्राइस कम है। इसलिए आप अपने पूरे परिवार के साथ इसमें शामिल हो सकते हैं। लेकिन उत्सव में शामिल होने से पहले समय का ध्यान रखें। 
taj mahotsav 2025 starting date entry ticket and travel related all details

ताज महोत्सव का 34वां संस्करण आज से शुरू हो रहा है। यह ताज महोत्सव हर साल आयोजित होने वाला ऐसा उत्सव है, जहां देश-विदेश से लोग शामिल होने आते हैं। यह एक सांस्कृतिक उत्सव है, जो लगभग 10 दिनों के लिए लिए हर साल आयोजित होता है। इस साल ताज महोत्सव 2025 की शुरुआत 18 फरवरी से 2 मार्च तक के लिए होने वाली है। ऐसे में जो लोग कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं या आगरा घूमने जा रहे हैं, वह इस उत्सव को ध्यान में रखकर ट्रिप प्लान कर सकते हैं। आप ताज उत्सव के दौरान आगरा जाते हैं, तो आपको एक अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। इस उत्सव में आप भारत की समृद्ध कला और संस्कृति का जीवंत प्रदर्शन देख पाएंगे। आज के इस आर्टिकल में हम आपको उत्सव से जुड़ी खास जानकारी देंगे। आगरा जा रहे लोगों के लिए यह फायदेमंद रहेगा।

ताज महोत्सव आगरा में कहां लगता है? (Taj Mahotsav Location)

taj mahotsav 2025 starting date entry ticket and travel related all details1

ताज महोत्सव ताजमहल के पूर्वी द्वार के आसपास शिल्पग्राम में आयोजित किया जाता है। आगरा जाने वाले लोग लगभग 2 दिन का ट्रिप प्लान कर सकते हैं। क्योंकि, इस उत्सव में उन्हें बहुत कुछ देखने का मौका मिलेगा। ताज महोत्सव में शामिल होने के लिए आप आगरा रेल, सड़क और हवाई मार्ग से आसानी से पहुंच सकते हैं। अगर आप मुंबई या गुजरात जैसे शहरों से ट्रैवल कर रहे हैं, तो फ्लाइट और ट्रेन से सफर करना आपके लिए अच्छा है। ट्रेन में आपका खर्च भी कम आएगा और समय भी कम लगेगा। बस से यात्रा करने में आपको समय ज्यादा लग सकता है। दिल्ली से आगरा की दूरी 240 किलोमीटर है। आप लगभग 4 घंटे में यहां पहुंच सकते हैं। इसलिए बस और ट्रेन दोनों ही साधन यहां पहुंचने के लिए अच्छे हैं।

ताज महोत्सव का टिकट प्राइस (Taj Mahotasv Entry Fees)

Taj Mahotasv Entry Fees1

  • Taj Mahotsav Ticket Price- प्रति व्यक्ति टिकट प्राइस- 50 रुपये है।
  • 3 साल तक के बच्चों के लिए फ्री एंट्री है।
  • स्कूल यूनिफॉर्म में अगर आप 50 बच्चों के ग्रुप के साथ आ रहे हैं, यानी स्कूट ट्रिप पर आ बच्चों को लेकर आ रहे हैं, तो 50 लोगों के ग्रुप के लिए 700 रुपये टिकट प्राइस है।
  • इसमें 2 शिक्षकों का टिकट प्राइस नहीं लगेगा, इससे ज्यादा शिक्षक होने पर पैसे देने होंगे।

ताज महोत्सव टिकट कहां से खरीद सकते हैं? (Taj Mahotsav Ticket Counter)

ताज महोत्सव के लिए टिकट आप ताजमहल के एंट्री गेट पर लगे काउंटर से खरीद सकते हैं। इसके अलावा आप महोत्सव के लिए टिकट ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। आगरा में घूमने के लिए यह अच्छी जगह में से एक है। इसलिए यह मौका आपको छोड़ना नहीं चाहिए।

ताज महोत्सव कितने बजे से शुरू होगा? (Taj Mahotsav Time)

यह महोत्सव हर दिन सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक चलेगा, इसलिए इस दौरान आप कभी भी जा सकते हैं। आप ताजमहल घूमने के बाद भी इस महोत्सव में शामिल होने जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- आगरा वाले लोग शहर से 300 किमी की दूरी पर कम बजट में घूम आएंगे ये 3 जगहें, वीकेंड पर दोस्तों के साथ बनाएं ट्रिप का प्लान

ताज महोत्सव देखने क्यों जाना चाहिए? (All about the Agra Taj Mahotsav)

All about the Agra Taj Mahotsav

  • इस महोत्सव में उत्तर प्रदेश के स्थानीय कलाकारों और कारीगरों की प्रतिभा को आप देख सकते हैं।
  • इस साल 2025 में ताज महोत्सव की 34वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी। यह 32 वां संस्करण है। इस उत्सव की शुरुआत साल 1992 से हुई थी।
  • यहां भारत के विभिन्न कोनों से कई कारीगर अपनी सांस्कृतिक प्रतिभाओं का प्रदर्शन करते हैं।
  • इसमें मुगल शैली के कई लोक प्रदर्शन का नजारा भी आप देख पाएंगे।
  • स्थानीय व्यंजनों से लेकर, नृत्य और संगीत प्रदर्शनों का नजारा भी आपको देखने को मिलेगा।
  • इसमें संगमरमर और जरदोजी की सजावट वाली अनोखी चीजें, इसके साथ ही रेशमी साड़ियां और अद्भुत नक्काशीदार लकड़ी के टुकड़ों पर बनी हुई सजावटी चीजें और कला का मेल आप देख पाएंगे।आगरा के पास इन अच्छी जगहोंपर घूमकर कम बजट में वापस आया जा सकता है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP