होली पर नहीं जा रहे हैं घर तो बनाएं आगरा घूमने का प्लान, बेस्ट हैं ये 3 जगह

होली का त्योहार नजदीक है। ऐसे में हर कोई होली अपने परिवार के साथ मनाने की प्लानिंग कर रहा है। लेकिन कई लोग होंगे, जो होली पर अपने घर नहीं जा रहे होंगे। इसका कारण ट्रेन में टिकट न मिलना या फिर ऑफिस से ज्यादा दिन की छुट्टी नहीं मिलना हो सकता है।
ऐसे में 2 से 3 दिनों की छुट्टी में वह घर में अकेले बैठना नहीं चाहेंगे। इसलिए आप भी कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। होली पर घूमने का मजा अलग ही होता है। होली पर आप आगरा जाने का प्लान बना रहे हैं, तो हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आपको जरूर जाना चाहिए। आगरा की ये जगहें सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है।
भरतपुर (Bharatpur)
आगरा से भरतपुर 56 किमी की दूरी पर है। अपनी गाड़ी से आप यहां 1 घंटे में पहुंच सकते हैं। यहां हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। ये जगह पक्षी प्रेमियों के लिए सबसे अच्छी जगह है। अगर आप यहां धूने जाएं, तो भरतपुर पक्षी अभयारण्य, डीग जल महल, गंगा मंदिर और केवलादेव शिव मंदिर घूमना न भूलें। (मेरी सहेली योजना, जिसमें महिलाओं को मिलती हैं कई सुविधाएं)
इसे भी पढ़ें- इस ट्रेन की टिकट के साथ कर सकते हैं पूरे भारत में फ्री ट्रैवल, जानें कैसे
पालीवाल लेक (Paliwal Park Lake)
अगर आगरा में लेक का नजारा देखना चाहते हैं, तो आप यहां जा सकते हैं। ये जगह सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक लोगों के लिए खुला रहता है। इस पार्क का इतिहास मुगल काल से बताया जाता है। माना जाता है कि इस पार्क को मुगल सम्राट अकबर द्वारा बनवाया गया था। वह इसका उपयोग शिकार के लिए करते थे।
लेकिन बाद में ब्रिटिश काल के दौरान, पार्क को हरे-भरे हरियाली और सुंदर फूलों वाला गार्डन बना दिया गया। यहां पार्क में बच्चों के लिए खेल का मैदान भी है, जहां वे खेल सकते हैं और मौज-मस्ती कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- भारतीय रेल के इस पैकेज के जरिए पूरा होगा क्रूज पर बैठने का सपना, आप भी करें बुक
कोराई गांव (Korai Village)
आगरा में अगर किले देखकर बोर हो गए हैं, तो आप इस गांव में घूमने जा सकते हैं। यहां आपको कई विदेशी पर्यटक घूमते हुए नजर आएंगे। यहां आप भारत की परंपरा, संस्कृति और तरह-तरह की सुंदर चीजें देख सकते हैं। यहां आपको भारत में ग्रामीण जीवन का पता लगाने का अवसर मिलेगा। यहां आप शाम को लोक नृत्य प्रदर्शन और स्थानीय लोगों के साथ बातचीत कर गांव की सुंदरता को समझ सकते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।