सुरकंडा माता का मंदिर भक्तों के लिए आध्यात्मिक स्थान होने के साथ-साथ ट्रेकिंग स्थल भी बन गया है। यहां रोपवे की भी सुविधा मिलती है। लेकिन लोग यहां ज्यादा से ज्यादा पैदल यात्रा करना पसंद करते हैं। ऊंचाई पर होने की वजह से सर्दियों के मौसम में यहां ट्रेकिंग करना लोगों को पसंद आता है। हालांकि, यहां चढ़ाई करना इतना आसान नहीं है, क्योंकि सीधी सीढियां होने की वजह से आप 30-40 कदम चलकर ही हांफने लगेंगे।
हालांकि, मंदिर का नजारा देखने के बाद आप इसे भुला नहीं पाएंगे। मंदिर भले ही 2750 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, लेकिन जब यहां बर्फ पड़ती है, तो यह एक आकर्षक नजारा पेश करती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको सुरकंडा माता मंदिर दर्शन से जुड़ी सभी जानकारी विस्तार से देंगे। उत्तराखंड घूमने का प्लान बना रहे लोगों को एक बार इस मंदिर में जाने का प्लान जरूर बनाना चाहिए।
धनौल्टी से लगभग 8 किमी और मसूरी से लगभग 33 किमी की दूरी पर यह मंदिर स्थित है। इसलिए अगर आप इन हिल स्टेशन पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो मंदिर दर्शन करने जा सकते हैं। मंदिर की खूबसूरती और ट्रेकिंग का आनंद लेने के लिए अधिकतर लोग यहां जाना पसंद करते हैं।
अगर आपके साथ बुजुर्ग या बच्चे हैं और आप उनके साथ पैदल चलकर मंदिर दर्शन के लिए नहीं जा सकते हैं, तो आप रोपवे से दर्शन के लिए जा सकते हैं। मंदिर में रोपवे की सुविधा सस्ती है। इसमें आने-जाने की सुविधा मिलती है, इसलिए आपको दिक्कत नहीं होगी। हालांकि, ध्यान रखें कि शाम 5 बजे के बाद रोपवे की सुविधा बंद हो जाती है।
मंदिर तक रोपवे का टिकट प्राइस मात्र 205 रुपये है। 205 रुपये में ही आप आना-जाना दोनों कर पाएंगे। टिकट सस्ती होने की वजह से लोग रोपवे का आनंद भी उठाते हैं और दर्शन भी आसान हो जाता है।
ध्यान रखें कि लगभग शाम 5 से 6 बजे के बाद आपको रोपवे से ऊपर जाने के लिए 205 रुपये देने होंगे। लेकिन रोपवे से नीचे नहीं आ पाएंगे। रोपवे से वापस आने की सुविधा बंद कर दी जाती है। इसलिए 205 रुपये में केवल रोपवे से ऊपर ही जा पाएंगे। हालांकि 5 बजे से पहले रोपवे से ऊपर जाने और नीचे दोनों की सुविधा मिलती है।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें- बीटल्स आश्रम के अलावा ऋषिकेश में घूमने के लिए इन 3 जगहों पर जा सकते हैं आप
ऊंचाई और सीधी खड़ी सीढ़ियां होने की वजह से मंदिर दर्शन करना आसान नहीं लगता। अगर आप फुर्तीले नहीं है, तो आप हर 2 से 3 मिनट चलने के बाद थका हुआ अहसास करेंगे। मंदिर में पर्यटकों की भीड़ हमेशा लगी रहती है, लेकिन ज्यादातर लोग रोपवे से जाना पसंद करते हैं। अगर आप ट्रेक कर रहे हैं, तो चिंता न करें। क्योंकि जगह-जगह बैठने के लिए चेयर बनाई गई है। इसके अलावा खाने-पीने के स्टॉल भी है। इसलिए रूक-रूक कर आप चढ़ाई कर सकते हैं। मंदिर तक पहुंचने में आपको 1 से 1.30 घंटे का समय लग सकता है। यह मसूरी के पास घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।
इसे भी पढ़ें- मसूरी में घूमने के लिए नई जगह ढूंढ रहे हैं, तो ये 3 जगह आएगी पसंद
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- Hzi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।