यहां चारों तरफ पेड़ों की टहनियों से ढके हैं भोले बाबा, भगवान शिव के इस मंदिर में हर दिन रहती है भक्तों की भीड़

इस समय हर कोई भोलेनाथ के ऐसे मंदिर में दर्शन का प्लान बना रहे है, जिसका इतिहास सदियों पुराना है। इन शिव मंदिरों में लोग आस-पास ही नहीं बल्कि दूर शहरों से भी जल चढ़ाने आते हैं। यह मंदिर पीपल के तनों के बीच में स्थित है। बिहार में स्थित इस शिव मंदिर की महिमा भी निराली है। स्थानीय लोगों का मानना है कि लोग यहां अपनी मनोकामनाएं लेकर आते हैं। सोमवार के दिन और शिवरात्री के दिन यहां भीड़ ज्यादा होती है। यह मंदिर 300 साल पुराना बताया जाता है, इसलिए लोगों का इस मंदिर के प्रति गहरा लगाव है। अगर आप भी यहां दर्शन का प्लान बना रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस मंदिर के बारे में सभी जानकारी विस्तार से बताएंगे।
हरपति महादेव मंदिर कहां स्थित है?
- हरपति महादेव मंदिर बिहार में स्थित है।
- पटना से हरपति महादेव मंदिर की दूरी लगभग 3 घंटे की है।
- यह मंदिर खगड़िया जिले की रानी सकरपुरा पंचायत में आता है।
- खगड़िया जिले से पटना की दूरी लगभग 4 घंटे है।
- मंदिर के पास अच्छा स्पेस है, इसलिए आप अपनी गाड़ी से यहां दर्शन करने आ सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- Mysterious Shiva Temples: दक्षिण भारत के इन शिव मंदिरों की रहस्यमयी कहानियां शायद आप भी नहीं जानते होंगे
हरपति महादेव मंदिर की खासियत
- यह मंदिर पीपल पेड़ के अंदर है। देखने में आपको यह गुफा की तरह लगेगा। इसलिए यह लोगों को आकर्षित करता है।
- मंदिर के साइड में एक नदी भी बहती है, जिसे लोग मनोकामना नदी के नाम से पूजते हैं।
- पीपल के पेड़ के चारों तरफ दीवारें बनाई गई है और गेट भी लगाया गया है, ताकि यहां आने वाले भक्त समय सीमा का ध्यान रखें।
- पीपल के पेड़ के अंदर शिवलिंग विराजमान है, जहां लोग सावन में जल अर्पित करने आते हैं।
- यह बिहार के फेमस शिव मंदिरों में से एक है।
इसे भी पढे़ं- ये हैं भारत के 3 ऐसे शिव मंदिर, जहां जाना माना जाता है वरदान समान
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।