जब भी कभी उत्तराखंड में बजट वाली जगह घूमने की बात होती है, तो लोगों की जुबान पर सबसे पहला नाम मसूरी का ही आता है। लेकिन अब बार-बार मसूरी घूमकर लोग बोर हो गए हैं। ऐसे लोग अब किसी ऐसी जगह पर घूमने का प्लान बना सकते हैं, जो मसूरी के आस-पास कुछ किमी की दूरी पर हो। अगर आप मसूरी गए हैं और 1 रात मसूरी में बिताने के बाद अगले दिन कहीं और घूमना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको मसूरी से 200 किमी की दूरी के अंदर स्थित कुछ सुंदर जगहों के बारे में बताएंगे।
यह उत्तराखंड के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक माना जाता है। अगर आप मसूरी घूमने के बाद कहीं घूमना चाहते हैं, तो यहां जाने का प्लान बना लें। इस हिल स्टेशन को लोग मैजिकल हिल स्टेशन के नाम से जानते हैं। क्योंकि आपको हर पल हर जगह का नजारा अलग-अलग दिखेगा। इस जगह परफेक्ट हनीमून डेस्टिनेशन के लिए भी जाना जाता है। आपको मसूरी से यहां पहुंचने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। मसूरी से धनोल्टी 15.5 किमी है। मसूरी के पास बजट में घूमने के लिए बेस्ट जगह में से एक है।
इसे भी पढ़ें- Kempty Waterfall नहीं मसूरी में यहां छिपे हैं सबसे सुंदर झरने, नहीं मिलेगी ज्यादा भीड़
मसूरी से किसी अच्छी जगह की तलाश में लोग काणाताल भी जा सकते हैं। यह उत्तराखण्ड राज्य के टिहरी गढ़वाल जिले में स्थित एक छोटा सा गांव है। यहां आपको उत्तराखंड का सुंदर स्वरूप देखने को मिलेगा। अगर आप यहां रहने वाले लोग और उनकी परंपरा को करीब से देखना और समझना चाहते हैं, तो घूमने के साथ-साथ आपको बहुत कुछ पता चलेगा। यह चम्बा से 12 किमी दूर है और मसूर से 84 किमी की दूरी पर है।
यह विडियो भी देखें
मसूरी घूमने के बाद आप नाग टिब्बा ट्रेक पर जाने का भी प्लान बना सकते हैं। आपको मसरी से निजी वाहन किराए पर मिल जाएंगे। अगर आप ट्रेक नहीं करना चाहते हैं, तो वाहन से भी जा सकते हैं। यह ट्रेक प्रसिद्ध हिल स्टेशन मसूरी के उत्तर पूर्व से शुरू होता है। 19 किलोमीटर से ज़्यादा लंबा यह ट्रेक आपके मसूरी ट्रिप को यादगार बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- मसूरी जाने का सबसे सही तरीका, जानें कैसे कर सकते हैं सस्ते में प्लान?
यह उत्तराखण्ड राज्य के उत्तरकाशी जिले में स्थित है। मसूरी से इसकी दूरी 93 किमी के लगभग है। आपको यहां पहुंचने में 3 घंटे का समय लग सकता है। भीड़-भाड़ से दूर, यह सुंदर शहर प्रकृति प्रेमियों और रोमांच पसंद करने वाले लोगों को पसंद आएगा। प्राकृतिक सुंदरता के कारण यह उत्तर पूर्वी उत्तराखंड में एक बेहद लोकप्रिय स्थान है। यह मसूरी के पास छिपी हुई सुंदर जगह में से एक है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।