herzindagi
beautiful places near dhanulti must visit with friend

धनोल्टी पहुंच गई हैं लेकिन घूमने के लिए अच्छी जगहें नहीं मिल रही है? तो आस-पास यहां घूम सकती हैं आप

धनोल्टी में आपको अच्छे नजारे के साथ इको पार्क इको पार्क, आलू के खेत और कुछ मंदिर घूमने को मिल जाएंगे। लेकिन अगर आप 2 से 3 दिन का ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो आप और जगहों की तलाश करेंगे।
Editorial
Updated:- 2025-08-01, 19:33 IST

धनोल्टी, मसूरी के सबसे पास हिल स्टेशन में से एक है। इस जगह लोग शांति और सुकून के लिए आते हैं। यहां न ही आपको ज्यादा ट्रैफिक मिलेगा और न ही घूमने के लिए इतनी जगहें हैं। ऐसे में लोग यहां पहुंचने के बाद अच्छी जगहों की तलाश करने लगते हैं। जब आप कहीं घूमने जाते हैं, तो पूरे दिन होटल में बैठकर आराम नहीं कर सकते। इसलिए, आस-पास की जगहों को दिन में एक्सप्लोर करने की कोशिश करते हैं। अगर आप भी धनोल्टी के आस-पास ही कुछ ऐसी जगहें ढूंढ रहे हैं, जहां घूमकर आप आसानी से वापस धनोल्टी आ सकें, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको धनोल्टी के पास कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में बताएंगे।

सुरकंडा देवी मंदिर (Hill stations near Mussoorie)

धनोल्टी घूमने आए लोगों के लिए सुरकंडा देवी मंदिर एक बेस्ट जगह हो सकती है। इस मंदिर में हर दिन हजारों की संख्या में लोग दर्शन करने आते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि आपको यहां ऊंची चढ़ाई करनी पड़ेगी। अगर आप चढ़ाई नहीं करना चाहते हैं, तो रोपवे से भी मंदिर पहुंच सकते हैं। लेकिन जो मजा आपको चढ़ाई में आएगा, वह रोपवे से नहीं आने वाला। आप एक तरफ पैदल और एक तरफ चढ़ाई करके मंदिर पहुंच सकती हैं। यह मंदिर उत्तराखंड के टिहरी जिले में स्थित है। यह धनोल्टी से लगभग 6 किमी की दूरी पर है। अगर आप पैदल चढ़ाई कर रही हैं, तो आपका 3 से 4 घंटा यहां चला जाएगा।

इसे भी पढ़ें- Surkanda Devi Trek: कहां स्थित है सुरकंडा माता का सुंदर मंदिर, यहां ट्रेकिंग से लेकर रोपवे पर भी बैठने का मिलता है मौका

Hill stations near Mussoorie

कनाताल

धनोल्टी घूमने गए लोग सफर का आनंद लेने के लिए कनाताल भी जा सकते हैं। कानाताल भी घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है। यहां पहुंचने में आपको लगभग 10 से 12 किमी का सफर तय करना होगा। पहाड़ों पर बाइक राइड का मजा भी अलग होता है। अगर आप धनोल्टी में 3 से 4 दिन का ट्रिप सोचकर आई हैं, तो एक दिन कनाताल भी बिता सकती हैं। कनाताल में भी आपको धनोल्टी की तरह ज्यादा भीड़ नहीं मिलने वाली है। यहमसूरी के पास घूमने के लिए अच्छी जगहमें से एक है।

यह विडियो भी देखें

beautiful places near dhanulti must visit with friendSS

इसे भी पढ़ें- बीटल्स आश्रम के अलावा ऋषिकेश में घूमने के लिए इन 3 जगहों पर जा सकते हैं आप

टिहरी झील

धनोल्टी में समय बिता रहे लोग अपनी ट्रिप में टिहरी झील को भी एड कर सकते हैं। यह जगह इतनी ज्यादा खूबसूरत है कि आपका यहां से वापस आने का मन नहीं होने वाला। यहां की सड़कें भी खूबसूरत और आकर्षित है। धनोल्टी घूमने आए लोग टिहरी झील घूमकर जरूर आते हैं। यहां आपको पानी के ऊपर रोपवे में बैठने का मौका मिलेगा। धनोल्टी से टिहरी झील की दूरी लगभग 25 किमी है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, herzindagio


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।