भारत में सेफ रोपवे राइड्स के लिए कहां जा सकती हैं आप? जानें रूट्स-टिकट प्राइस से लेकर सब कुछ

घूमने-फिरने के शौकीन लोग केवल नजारा देखने के लिए ट्रैवल नहीं करते, बल्कि वह अपनी ट्रिप में कुछ रोमांच लाने के लिए तरह-तरह एक्टिविटी करना भी पसंद करते हैं। पैराग्लाइडिंग, स्कीइंग, हाइकिंग और राफ्टिंग से लेकर रोपवे राइड्स तक, हर टूरिस्ट प्लेसिस पर आपको अलग-अलग तरह की रोमांचक एक्टिविटी करने का मौका मिल जाएगा। अगर आप भारत की ऐसी जगहें खोज रही हैं, जहां आपको रोपवे राइड्स का मजा मिल जाए, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे रोपवे राइड प्लेसिस के बारे में बताएंगे, जहां हर साल हजारों यात्री जाते हैं।
भारत में बेस्ट रोपवे राइड्स कहां है?
भारत में एक-दो नहीं बल्कि ऐसी कई जगहें हैं, जहां आप रोपवे राइड्स का मजा उठा सकती हैं। कई जगहों पर रोपवे राइड्स का प्राइस सस्ता भी है, लेकिन जहां ऊंचाई ज्यादा है वहां आपको 2000 रुपये से लेकर 2500 रुपये भी देने पड़ते हैं।
मनाली में उठाएं केबल कार की सवारी का मजा- इस केबल कार में सफर के लिए आपको सोलंग वैली जाना होगा। यह छोटी राइड है, लेकिन इसमें आपको मजा बहुत आएगा। सर्दियों में लोग इस केबल कार में राइड करना ज्यादा पसंद करते हैं। इससे आप 3200 मीटर की ऊंचाई का सफर कर पाएंगी।
- लोकेशन- सोलंग वैली से माउंट फत्रु तक आप इस राइड का मजा उठा सकती हैं।
- टिकट प्राइस- 600 से 800 रुपये यहां रोपवे का एक तरफ का टिकट प्राइस है।
- समय- सुबह 9:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक ही आप राइड ले सकती हैं।
गोंडोला राइड में आएगा मजा
अगर आप कश्मीर जा रही हैं, तो आपको इस राइड का मजा एक बार जरूर लेना चाहिए। यहां से आपको दूर-दूर बर्फ से ढके पहाड़ों का नजारा सर्दियों में देखने को मिलेगा। यह राइड गुलमर्ग में आप ले पाएंगी। इस केबल कार से आप 4200 मीटर तक ऊपर जा सकेंगी। इसे भारत की बेस्ट रोपवे राइड्स में से एक माना जाता है।
- खासियत- इसे एशिया की सबसे ऊंची केबल कार में से एक माना जाता है।
- टिकट प्राइस- प्रति व्यक्ति टिकट प्राइस 810 रुपये है। इसमें आपको गुलमर्ग से कोंगडूरी तक जाने का मौका मिलेगा। अगर आप इसके आगे अफरवत तक जाना चाहती हैं, तो आपको 1000 रुपये और देने होंगे। ध्यान रखें कि यह प्राइस केवल ऊपर जाने का है। अगर आप वापस रोपवे से आती हैं, तो आपको फिर से नीचे आने के लिए भी पैसे देने होंगे।
इसे भी पढ़ें- मानसून में टूर पैकेज से घूम आएं लद्दाख, होटल-खाना और टिकट के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं
सिक्किम में 24 लोगों के साथ उठाएं रोपवे का मजा
सिक्किम में होने वाली रोपवे राइड में एक साथ 24 लोग सवारी कर सकते हैं। इसलिए, यहां की रोपवे राइड और भी ज्यादा खास है। गंगटोक रोपवे से आप कंचनजंघा पर्वतों का शानदार नजारा देख पाएंगी।
- लोकेशन- इस राइड के लिए आपको सिक्किम के गंगटोक शहर जाना होगा।
- टिकट प्राइस- इस रोपवे राइड का टिकट प्राइस लगभग 110 रुपये प्रति व्यक्ति है। आने-जाने के लिए आपको 220 रुपये देने पड़ सकते हैं। बच्चों के लिए टिकट प्राइस लगभग 70 रुपये है।
रोपवे राइड क्या है?
रोपवे राइड्स को कई लोग केबल कार राइड के नाम से भी जानते हैं। इसमें एक मोटी तार होती है, जो ऊंचाई पर होती है। इस केबल पर एक छोटी ट्रॉली होती है, जो एक डिब्बे के आकार की होती है। इस ट्रॉली में सीटें लगी होती है, जिसमें यात्री बैठकर एक छोर से दूसरे छोर तक जाते हैं। यह राइड ऊंचाई वाली जगहों पर करवाई जाती है, इससे लोग कम समय में ऊंचाई पर पहुंच भी सकते हैं और नीचे भी आ सकते हैं।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।