सूरत के अंबा निकेतन मंदिर में हर दिन लगती है भक्तों की भीड़, जानें कैसे पहुंच सकते हैं आप

सूरत के इस मंदिर में अगर आप दर्शन करने का प्लान बना रहे हैं, तो समय का ध्यान रखें। अक्सर लोग ऐसे समय चले जाते हैं, जब मंदिर के कपाट बंद होते हैं। इसलिए उन्हें मंदिर के बाहर ही खुलने का इंतजार करना पड़ता है।
surat shri ambika niketan temple location time and all details
surat shri ambika niketan temple location time and all details

सूरत में फेमस मंदिरों की लिस्ट में इसका नाम आता है। यह शहर के सबसे प्रतिष्ठित मंदिरों में से एक माना जाता है। यहां आकर आपको सुकून का अहसास होगा, क्योंकि मंदिर का माहौल शांत है। लोग यहां शांतिपूर्ण वातावरण में घंटों तक उपासना करने के लिए आते हैं। मंदिर देवी अम्बिका को समर्पित है। माना जाता है कि जो भी यहां सच्चे मन से पूजा करने आता है, माता उसकी सभी मुरादें पूरी करती है। आप मंदिर में पंडित के साथ बात करके खास पूजा भी करवा सकते हैं। यहां हवन और पूजा-पाठ का भी कार्य किया जाता है। अगर आप भी यहां अपने परिवार के साथ दर्शन करने जाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको मंदिर तक पहुंचने और इसके बारे में खास जानकारी देंगे।

सूरत में अंबा निकेतन मंदिर कहां स्थित है?

surat shri ambika niketan temple location time and all details1

यह मंदिर डुमास रोड पर पार्ले पॉइंट के पास स्थित है। मंदिर तक पहुंचना आसान है, लेकिन लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी पार्किंग की होती है। मंदिर तक पहुंचने के लिए संकरी सड़क है। इसलिए पार्किंग ढूंढना मुश्किल हो जाता है। अगर आप कार से घूमने आ रहे हैं, तो कोशिश करें कि कार बाहर ही किसी लोकेशन पर पार्क कर लें। परिवार के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।

  • लोकेशन- डुमास रोड, पार्ले पॉइंट, अठवा लाइन्स, अठवा, सूरत, गुजरात
  • समय- सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक, दोपहर 3 से 10 बजे तक मंदिर खुला रहता है।
  • ध्यान रखें कि मंदिर दोपहर 1 बजे के बाद बंद हो जाता है और 3 बजे खुलता है।

सूरत के अंबा निकेतन मंदिर की खासियत

surat shri ambika niketan temple location time and all details2

  • मंदिर खूबसूरत होने के साथ-साथ बड़ा भी है। मंदिर में हर दिन माता रानी को सुंदर तरीके से सजाया जाता है।
  • त्योहारों के समय मंदिर की रौनक अलग होता है, इस दिन आपको सजावट और ज्यादा सुंदर लगेगा।
  • मंदिर के बाहर से ही चढ़ाने के लिए आपको प्रसाद मिल जाएगा। बाहर स्टॉल और दुकानें हैं।
  • मां अंबा देवी के अलावा मंदिर में अन्य देवी देवताओं की भी मूर्तियां भी रखी गई हैं।यहगुजरात में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहमें से एक है।
  • यहां मंदिर में त्योहारों के समय ज्यादा भीड़ होती है, नवरात्रि में अगर आप जा रहे हैं, तो आपको समय का ध्यान रखना जरूरी है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP