गुजरात में बच्चों के साथ घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 3 जगह, आप भी बनाएं घूमने का प्लान

गुजरात में घूमने के लिए ऐसी कई जगहें हैं, जो बच्चों को बहुत पसंद आएगी। अगर आप गुजरात के ही रहने वाले हैं, तो वीकेंड पर यहां जाने का प्लान बना सकते हैं। लेकिन अगर आप गुजरात घूमने गए हैं और बच्चों को किसी खास जगह पर घुमाना चाहते हैं, तो इन जगहों पर जाना बिल्कुल न भूलें। क्योंकि यहां जाकर केवल बच्चों को ही नहीं बल्कि आपको भी मजा आने वाला है।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ खास ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां मस्ती करने के लिए आप जा सकते हैं।
समुद्री राष्ट्रीय उद्यान (Marine National Park)

बच्चों को घुमाने के लिए ये जगह आपकी लिस्ट में जरूर होना चाहिए। यहां लोग विदेशी पक्षियों और रंग बिरंगा मूंगा देखने आते हैं। यहां आपको समुद्री जानवरों की कई प्रजातियों के साथ-साथ डॉल्फिन भी देख पाएंगे। लेकिन इसके लिए आपको इंतज़ार करना पड़ सकता है। यह गुजरात में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है।
- लोकेशन- आशा मारुडी, गुजरात
- कैसे पहुंचे- आप निकटतम हवाई अड्डा जामनगर से यहां आ सकते हैं। यह केवल 7 किलोमीटर दूरी पर है। इसके अलावा, आप राजकोट और जामनगर रेलवे स्टेशन के जरिए भी यहां तक के लिए यात्रा कर सकते हैं।
- एंट्री फीस- 150 रुपये प्रति व्यक्ति
इसे भी पढ़ें- इन बेहतरीन हिल स्टेशन को वीकेंड में बनाएं ट्रेवल डेस्टिनेशन
पिरोटन द्वीप (Pirotan Island)

यह एक छोटा द्वीप है। लेकिन घूमने के लिए आपको किसी तरह की कमी का अहसास नहीं होगा। यह द्वीप केवल 3 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला है। लेकिन यह चारों तरफ से हरे-भरे क्षेत्र में फैला हुआ है। अगर आप गुजरात जा रहे हैं, तो यहां आने का प्लान कर सकते हैं। यहां आपको बोटिंग करने का मौका मिलेगा। क्योंकि यहां तक पहुंचने का और कोई साधन नहीं है।
- कैसे पहुंचें- आप यहां केवल जलमार्ग से ही यहां आ सकते हैं। आपको बेदी में नजदीकी बंदरगाह से एक नाव किराए पर लेनी होगी जो आपको 2 घंटे में यहां पहुंचा देगी। कुछ मजेदार करना चाहते हैं, तो यहां आने का प्लान बना सकते हैं। (महाराष्ट्र की यह जगह जन्नत से कम नहीं)
इसे भी पढ़ें- मात्र 5000 में पूरा हो जाएगा कन्याकुमारी से कश्मीर तक का सफर, नए साल पर इस तरह करें प्लानिंग
वस्त्रपुर झील

बच्चों को पानी वाली जगहों से बहुत प्यार होता है। झील और समुद्र बच्चों की फेवरेट जगहों में से एक है। आप यहां बच्चों के साथ घूमने आ सकते हैं। शहर की व्यस्त जिंदगी से अलग, शांति में वक्त बिताने के लिए ये जगह अच्छी है। यहां बच्चों के साथ पिकनिक और बोटिंग का मजा लेने जरूर आएं।
- लोकेशन- वस्त्रपुर, अहमदाबाद, गुजरात
- कैसे पहुंचें अहमदाबाद से पालनपुर तक आसानी से आपको बस मिल जाएगी। यहां से इसकी कुल दूरी लगभग 143 किलोमीटर है। आप 3 घंटे में यहां पहुंच जाएंगे।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें-
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।