Surajkund Mela 2024: इस बार का 37वां अंतरराष्ट्रीय क्राफ्ट मेला होगा सबसे अलग, जानें टिकट प्राइस से लेकर सब कुछ

37वां अंतरराष्ट्रीय क्राफ्ट मेला यानी सूरजकुंड मेला का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। क्योंकि इसकी तारीख का ऐलान कर दिया गया है। इस बार का सूरजकुंड मेला सबसे अलग रहने वाला है। क्योंकि इस बार यह गुजरात थीम पर होगा। मेले का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा किया जाएगा।
यहां आपको खाने-पीने से लेकर पारंपरिक भारतीय शिल्प, हाथ से बुनाई की चीजें, लोक नृत्य व गायन का सुंदर दृश्य से लेकर स्वादिष्ट व्यंजनों को चखने का अवसर मिलेगा।
अगर आप फरवरी में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको सूरजकुंड मेला देखने का प्लान बनाना चाहिए। क्योंकि एक ही जगह पर आपको जगह-जगह की संस्कृति देखने के अवसर मिल जाएगा।
सूरजकुंड मेला से जुड़ी सभी जानकारी
- कब से शुरू हो रहा है सूरजकुंड मेला- इस बार यह मेला 2 फरवरी से शुरू होकर 18 फरवरी तक चलने वाला है।
- कहां लगता है सूरजकुंड मेला- हर साल यह मेला हरियाणा के फरीदाबाद में लगाया जाता है।
- इस बार का मेला क्यों है सबसे खास- मेले में इस बार अफ्रीका, यूरोप और एशिया के लगभग 40 देश हिस्सा लेने वाले हैं। इसका अर्थ है कि आपको देश के साथ विदेशी चीजों और संस्कृति की भी झलक यहां देखने को मिलेगी।
इसे भी पढ़ें- Skydiving Tips: पहली बार Skydiving करने जा रहे हैं तो इन टिप्स को भूलकर भी न करें इग्नोर
सूरजकुंड मेला के सबसे पास मेट्रो स्टेशन (Surajkund Mela Nearest Metro Station)
- अगर आप दिल्ली, नोएडा या गाजियाबाद से मेला देखने जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आप तुगलकाबाद मेट्रो स्टेशन या बदरपुर मेट्रो स्टेशन उतर सकते हैं। यहां से आपको मेला पास पड़ेगा।
- दर्शकों की सुविधा के लिए इस बार बस सुविधा को और अधिक बढ़ा दिया गया है। बदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास से ही आपको हरियाणा रोडवेज की बसें मिलेंगी, जो सीधा आपको मेले तक ले जाएंगी।
- बस सुविधा सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक मिलेगी। साथ ही, बस आपको हर आधे मिलेंगी। (आखिर क्यों टूरिस्ट स्पॉट बनता जा रहा है हरियाणा)
- मेला देखने वाले लोग अगर अपनी गाड़ी से यात्रा कर रहे हैं, तो परेशान न हों, क्योंकि पार्किंग के लिए भी यहां अच्छी व्यवस्था की गई है। 11 पार्किंग की जगह तय की गई है।
- सूरजकंड मेला का टाइम- सुबह 10 बजे से लेकर शाम 8 बजे तक मेला खुला रहेगा।
सूरजकुंड मेला टिकट प्राइस (Surajkund Mela Ticket Price)
मेला देखने वालों के लिए टिकट के प्राइस में बदलाव किया गया है। सोमवार से शुक्रवार तक जाने वाले लोगों को एक टिकट के लिए 120 रुपये देने होंगे। इसके सिवा जो लोग विकेंड यानी शनिवार या रविवार को मेला देखने जा रहे हैं उन्हें 180 रुपये देने होंगे।
इसे भी पढ़ें: Bikaner Travel: गुलाबी फरवरी में दिल्ली से 3 दिन बीकानेर घूमने का प्लान बनाएं, सफर होगा यादगार
सूरजकुंड मेला टिकट कैसे बुक करें (How To Book Surajkund Mela Ticket)
सूरजकुंड मेला के लिए टिकट आप ऑनलाइन भी बुक कर सकते हैं। मेला प्राधिकरण ने ऑनलाइन साइट बुक माई शो से टिकट सुविधा उपलब्ध करवाई है। आप यहां से एडवांस टिकट बुक कर सकते हैं। इसके सिवा आप मेला स्थल पर जाकर भी टिकट बुक कर सकते हैं। मेले के सभी एंट्री गेट आपको टिकट काउंटर मिल जाएगी। (सर्दियों के मौसम में यहां जाएं ट्रैकिंग पर)
- हर बार की तरह इस बार भी स्कूल बच्चों के ग्रुप एंट्री के लिए कोई फीस नहीं ली जाएगी। कॉलेज की केवल छात्राओं और सीनियर सिटीजन्स के लिए टिकट प्राइस पर कुछ छूट मिलेगी।
- मेल में एंट्री के लिए कुल 6 गेट है, जिसमें 3 गेल आम जनता के लिए और 3 गेट वीवीआईपी, वीआईपी और मीडिया के लिए निर्धारित किए गए हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।