3 day trip for bikaner: फरवरी साल एक ऐसा महीना होता है, जब देश के कई हिस्सों में रातें सर्द और दिन हल्का गर्म होता है। इसलिए फरवरी का महीना घूमने के लिए एक बेस्ट समय माना जाता है।
फरवरी का महीना सिर्फ मौसम में मामले में ही सुहावना नहीं होता है, बल्कि यह एक रोमांटिक महीना भी होता है। फरवरी कपल्स के लिए एक सौगात का महीना होता है, क्योंकि सभी को बेसब्री से वैलेंटाइन डे वीक का इंतजार रहता है। इसलिए कई लोग फरवरी को गुलाबी महीना भी मानते हैं।
अगर आप भी गुलाबी फरवरी के महीने में राजस्थान घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इस आर्टिकल में हम आपको दिल्ली से 3 दिन बीकानेर घूमने का बेहतरीन प्लान बता रहे हैं। यहां आप पार्टनर, परिवार या दोस्तों के साथ भी घूमने के लिए जा सकते हैं।
दिल्ली से बीकानेर पहुंचना बहुत ही आसान है। इसके लिए आप दिल्ली में स्थित Isbt कश्मीरी गेट बस स्टैंड से राजस्थान बस सर्विस या फिर प्राइवेट बस लेकर बीकानेर पहुंच सकते हैं।
कश्मीरी गेट बस स्टैंड से बीकानेर के लिए बसे चलती रहती हैं। सरकारी बस का किराया करीब 500-600 रुपये के बीच में होता है। प्राइवेट बस का किराया 1000 के आसपास हो सकता है।
इसके अलावा आप दिल्ली से ट्रेन लेकर भी बीकानेर जा सकते हैं। दिल्ली से ट्रेन नंबर-12259, 22472, 12371, 12457, 15909 बीकानेर के लिए चलती है। स्लीपर का किराया करीब 350 रुपये और 3rd एसी का किराया करीब 1000 रुपये होते हैं। आपको बता दें कि सबसे पास में जोधपुर एयरपोर्ट मौजूद है।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें: Valentine's Day: मुंबई की इन रोमांटिक जगहों पर वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने पहुंचें, गुलाबी फरवरी होगा यादगार
बीकानेर जैसे खूबसूरत और ऐतिहासिक शहर में ऐसे कई होटल, रिसॉर्ट और विला मिल जाएंगे, जहां आप आसानी से और बहुत खर्च में ठहर सकते हैं। अगर आप सस्ते में ठहरना चाहते हैं, तो मुख्य शहर से कुछ दूरी पर ही रूम बुक करें। (जोधपुर में घूमने की बेस्ट जगहें)
बीकानेर में आप जमना विलास गेस्ट हाउस, तनिषा हेरिटेज हवेली, कैलाश हवेली, होटल राज दरबार, बीकानेर टूरिस्ट प्लेस और होटल पद्मिनी निवास में आप 500 रुपये से लेकर 1200 रुपये के बीच में रूम बुक कर सकते हैं।
बीकानेर खाने-पीने के मामले में एक बेस्ट शहर माना जाता है। यह शहर पारंपरिक भोजन के साथ-साथ स्ट्रीट फूड्स के लिए प्रसिद्ध माना जाता है।
बोकानेर में आप बीकानेर भुजिया, राज-कचोडी, घेवर, केसर फ़िनी, गट्टे की सब्जी के अलावा पारंपरिक राजस्थानी थाली का भी स्वाद चख सकते हैं। बीकानेर के बारे में कहा जाता है कि यहां सबसे प्रसिद्ध व्यंजन कांजी बड़ा है। इसके अलावा मोती पाक का स्वाद चखना भी न भूलें।
बीकानेर राजस्थान का एक खूबसूरत शहर है। पाकिस्तान की सीमा के पास होने के चलते यहां पर्यटक भी भारी संख्या में घूमने के लिए पहुंचते हैं। यह शहर रेत के सुनहरे टीले के लिए दुनिया भर में फेमस है। यहां घूमने के लिए एक से एक बेहतरीन जगहें मौजूद हैं। (जैसलमेर में घूमने की बेस्ट जगहें)
जूनागढ़ फोर्ट (Junagarh Fort)- बीकानेर में स्थित जूनागढ़ फोर्ट एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है। इस फोर्ट का निर्माण राजा राय सिंह द्वारा निर्मित करवाया गया था। यह सैलानियों की काफी आकर्षित करता है।
लालगढ़ पैलेस (Lalgarh Palace)- बीकानेर का लालगढ़ पैलेस एक खूबसूरत महल है। इस महल का निर्माण करीब 20वीं शताब्दी में किया गया था। यह एक राजपुताना महल है, जिसे अब हेरिटेज होटल और संग्रहालय में बदल दिया गया है।
इसे भी पढ़ें: Chhattisgarh Travel: क्या आप छत्तीसगढ़ के मिनी गोवा में घूमना पसंद करेंगे? यादगार रहेगा सफर
करणी माता मंदिर (Karni Mata Temple)- करणी माता मंदिर बीकानेर की खूबसूरती में चार चांद लगाने काम करता है। यह एक विश्व प्रसिद्ध मंदिर है, जो यहां रहने वालों चूहों की घनी आबादी के लिए जाना जाता है। यह प्रसिद्ध मंदिर देवी दुर्गा के अवतारों में से एक करणी माता को समर्पित है।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image-@shutterstocks,wiki
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।