हम इंडिया की ही नहीं बल्कि पूरे वर्ल्ड की उन जगहों के बारे में बात कर रहे हैं जो गर्मी से राहत पाने के लिए बेस्ट जगहें जानी जाती हैं। इंडिया में मई, जून और जुलाई के टाइम बहुत गर्मी पड़ती हैं और इस दौरान लोग अपनी फैमली या फ्रेंड्स के साथ ऐसी जगह पर जाना चाहते हैं जहां उन्हें तपती गर्मी से राहत मिल सकें।
पहाड़ हो या फिर समुंदर हो लेकिन ऐसी जगह हो जहां गर्मी में भी ठंड का अहसास हो, ऐसी जगह ही लोग गर्मी की छुट्टियों के कुछ दिन बिताने के लिए तलाशते रहते हैं। अगर आप भी ऐसी जगह ही तलाश कर रही हैं तो हम आपको 5 जगहों के ऑप्शन दे रहे हैं जिसमें इंडिया के साथ-साथ विदेश की भी कुछ लोकेश्न शामिल हैं, आप चाहें तो इन जगहों में से किसी भी एक को चुन सकती हैं।
अगर विदेश की बात की जाएं तो इसमें वो जगहें शामिल हैं जहां घूमने का ज्यादा खर्चा नहीं आता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि कौन सी हैं वो 5 जगहें जहां आप गर्मियों की छुट्टियां बिताने के लिए जा सकती हैं।
बाली
Photo Courtesy: HerZindagi
प्रकृति की खूबसूरती को निहारने का मन है तो इंडोनेशिया, बाली चली जाइएं। वैसे तो इंडोनेशिया में घूमने के लिए खूबसूरत जगहों की कमी नहीं है जैसे जावा, जकार्ता, सुमात्रा शाहर हैं लेकिन बाली शहर की बात ही कुछ और है। साथ ही आपको एक बात और बता दें कि यहां घूमने के लिए आप्को ज्यादा पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं है। अगर आप बाली जाएं तो यहां का Uluwatu मंदिर और सफारी की शैर करना मत भूलना।
Read more: जिंदगी में एक बार क्यों जाना चाहिए अमृतधारा?
लद्दाख
Photo Courtesy: HerZindagi
जम्मू-कश्मीर राज्य के पूर्वी भाग स्थित लद्दाख का नजारा अन्य जगहों से बहुत अलग है। यहां शायद ही बारिश कभी होती होगी। यहां आपको पेड़-पौधों के बदले सिर्फ दूर तक बर्फ से ढके पहाड़ नज़र आएंगे। लद्दाख एडवेंचर ट्रिप के लिए सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है। यहां आपको बाइकर्स के कई ग्रुप तो कहीं सोलो ट्रेवल करते हुए लोग भी मिल जाएंगे। लद्धाख खूबसूरती और एडवेंचर का बेहतरीन कॉम्बीनेशन है। यहां पर एडवेंचर की एक अलग ही दुनिया है। यहां आप तीरंदाजी, जीप सफारी, माउंटेन बाइकिंग, ऊंट सफारी का मजा ले सकती हैं।
Read more: दिल्ली की गर्मी से बचने के लिए जरूर जाएं ये हिल स्टेशन्स
भूटान
Photo Courtesy: HerZindagi
नेचुरल ब्यूटी से भरपूर ये देश टूरिस्ट्स को कई रहस्यमयी चीजों से रूबरू कराता है। भूटान हिमालय पर बसा दक्षिण एशिया का एक छोटा सा देश है। यह देश चीन भारत के बीच स्थित है और टूरिस्ट्स के बीच भूटान अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। अगर आप इस गर्मी भूतान घूमने का प्लान बनाएं तो ग्रेट बुद्ध डोरडेन्मा जरूर जाएं। ग्रेट बुद्ध डोरडेन्मा शाक्यमुनि बुद्ध प्रतिमा है जोकि वर्ल्ड में बुद्ध की कुछ एक सबसे ऊंची प्रतिमाओं में से एक है। इसकी ऊंचाई करीब 169 फीट है।
साथ ही आप टाइगर नेस्ट मोनास्ट्री भी जा सकती हैं। कई सौ साल पुरानी इस मोनास्ट्री का निर्माण साल 1692 में हुआ था। ऐसा कहते हैं कि गुरु पद्मासम्भवा यहां ध्यान में लीन थे।
मुन्नार
Photo Courtesy: HerZindagi
मुन्नार, केरल की वो जगह है जहां हर साल हजारों टूरिस्ट्स आते हैं। यह जिला इडुक्की में स्थित है। जिंदगी की भागदौड़ और प्रदूषण से दूर यह जगह लोगों को अपनी ओर खींचती है। 12000 हेक्टेयर में फैले चाय के खूबसूरत बागान यहां की खासियत हैं। दक्षिण भारत की अधिकतर जायकेदार चाय इन्हीं बागानों से आती है।
यहां आपको बता दें कि मुन्नार का अर्थ है तीन नदियां जिनके संगम पर यह स्थित है। ये तीन नदियां मुधिरापुझा, नल्लठन्नी और कुंडाली हैं।
श्रीलंका
Photo Courtesy: HerZindagi
श्रीलंका अपनी नेचुरल ब्यूटी के लिए जाना जाता है और यहां मौजूद कुछ खास जगहों की ब्यूटी देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। एला पहाड़ों और जंगल के बीच से गुजरती ट्रेन और बाहर का खूबसूरत नजारा देखने का मजा आपको श्रीलंका में ही मिलेगा। एडमास पीक श्रीलंका की सबसे सुंदर जगहों में से एक है। अगर आप उगते सूरज की खूबसूरती निहारना चाहती हैं तो रात ही में जाकर इस जगह पर डेरा डाल लीजिए। अगर आप श्रीलंका जाएं तो कोलंबो और कैंडी जरूर जाएं।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों