herzindagi

ऐसी 5 जगहें जहां वुमेन टूरिस्ट कर सकती हैं अकेले ट्रेवल

गुड़गांव की किसी एमएसएन कंपनी में काम करने वाली आलिया इन दिनों सोलो ट्रेवलिंग के मूड में हैं। जहां टेंशन फ्री होकर अपने अंदाज़ में घूमा-फिरा जा सके और सेफ्टी के नाम पर ब्रदर, बॉयफ्रेंड या फिर किसी भी मेल पर्सन को साथ ना ले जाना पड़े। आलिया जैसा ही मूड कभी-कभी आपका भी करता होगा लेकिन उफ ये इंडियन सोसायटी जहां सोलो वुमेन ट्रेवलिंग करना थोड़ा मुश्किल माना जाता है। आइए आपको लेकर चलते हैं इंडिया के ऐसे शहरों की तरफ जहां वुमेन बिंदास होकर सोलो ट्रेवलिंग कर सकती हैं।

Kirti Jiturekha

Her Zindagi Editorial

Updated:- 08 Sep 2017, 11:09 IST

मुंबई

Create Image :

ये मुंबई है मेरी जान जिसे सपनों की नगरी भी कहा जाता है। मुंबई में आप बेखौफ होकर दिन में भी घूम सकती है और साथ ही यहां की लेट नाइट पार्टी के भी मजे ले सकती हैं। मुंबई के बारे में एक खास बात ये भी है कि यहां आपको ग्लैमरस ड्रेस पहनने से पहले सोचना नहीं पड़ेगा।

सिक्किम

Create Image :

सिक्किम की यात्रा आपको बर्फ से ढंकी पहाड़ियों, अल्पाइन की मोटी लकड़ी से ढंके रोलिंग स्लोप्स की जगह ले जाएगी। सिक्किम की ऊंची ऊंची पहाड़ियां और गहरी घाटियों से अपाको पहली नज़र में ही मोहब्बत हो जाएगी। साथ ही यह राज्य हर जगहों से काफी साफ सुधरा रहने वाला राज्य है। इसकी खूबसूरती की वजह से इसे ‘ईस्ट का स्विट्जर्लैंड’ भी कहा जाता है।  ‘Wiyo Travel’ ब्रांड के फाउन्डर जय कांतावाला का मानना है कि गर्ल्स सोलो ट्रेवलिंग के लिए इंडिया में सिल्क्किम और लद्दाखा बेस्ट डेस्टिनेशन हैं।

लद्दाख

Create Image :

जम्मू-कश्मीर राज्य के पूर्वी भाग स्थित लद्दाख का नज़ारा अन्य जगहों से बहुत अलग है। यहां शायद ही बारिश कभी होती होगी। यहां आपको पेड़-पौधों के बदले सिर्फ दूर तक बर्फ से ढके पहाड़ नज़र आएंगे। लद्दाख सोलो ट्रेवलिंग के लिए सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है। यहां आपको बाइकर्स के कई ग्रुप तो कहीं सोलो ट्रेवल करते हुए लोग भी मिल जाएंगे।

काजीरंगा

Create Image :

असम के काजीरंगा का नेशनल पार्क सोलो ट्रेवल के लिए बेस्ट ऑप्शन है। यहां घूमना आपकी सोलो ट्रेवलिंग को यादगार बना सकता है। वाइल्ड लाइफ का एक्सपीरियंस लेने के साथ ही अगर इसे एन्जॉय भी करना चहते है तो काजीरंगा का रूख जरूर करें। वुमेन सोलो ट्रेवलिंग के लिए ये जगह बहुत ज्यादा सेफ है।

खजुराहो

Create Image :

यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल मध्य प्रदेश के खजुराहो के मंदिर की खूबसूरती वाकई देखने वाली है। यहां टूरिस्ट गाइड से बचने के लिए आपको ट्रिक्स आनी चाहिए वरना ये अच्छे खासे पैसे वसूलते हैं इन मंदिरों के सैर कराने की। वैसे आप यहां लक्ष्मण मंदिर, लक्ष्मी मंदिर, मातंगेश्वर महादेव मंदिर, पार्श्वनाथ मंदिर और आदिनाथ मंदिर भी घूम सकते हैं।

Read more: ये 5 फिल्में जिन्हें देखने के बाद आप बनाएंगी ट्रेवल का प्लान