Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:48 AM IST

आसमान से दिखेगा वादियों का सबसे सुंदर नजारा, Summer Vacation में इन 5 रोपवे की कर आएं सैर

गर्मियों की छुट्टियों में ज्यादातर लोग ऐसी जगह घूमना पसंद करते हैं, जहां ठंडी हवा, पहाड़ और खूबसूरत नजारे देखने को मिलें। अगर आप भी इस बार कुछ अलग एक्सपीरियंस करना चाहती हैं, तो रोपवे की सैर आपके लिए शानदार ऑप्शन हो सकती है। हम आपको ऐसी रोपवे राइड के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आपको मजेदार एक्‍सपीर‍ियंस म‍िलेगा।
Updated:- 2026-05-20, 15:51 IST
beautiful ropeway ride in india

हम सभी को घूमने-फिरने का बहुत शौक होता है। गर्मियां हों या ठंड का मौसम, हम अपना बैग पैक करते हैं और सैर के लिए निकल पड़ते हैं। गर्मी के मौसम की बात करें तो ज्यादातर लोगों को पहाड़ों पर जाना पसंद होता है। यहां उन्हें ठंडी हवा और पहाड़ों के खूबसूरत नजारे देखकर सुकून मिलता है। जो लोग एडवेंचर लवर होते हैं, वो अपने हिसाब से ट्रिप प्लान करते हैं। एडवेंचर लवर्स आमतौर पर बंजी जंपिंग, पैराग्लाइडिंग, जायंट स्विंग, रॉफ्टिंग, कायाकिंग जैसे एक्टिविटीज में हिस्सा लेते हैं।

ऐसे में अगर आप भी इस बार कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो आपको बता दें कि भारत में कुछ रोप-वे राइड्स ऐसी हैं जो आपके ट्रिप को यादगार बना सकती हैं। जब आप पहाड़ों के ऊपर हवा में चलते हुए नीचे हरियाली, झीलें और बादलों से घिरी वादियां देखेंगी तो ट्रिप का मजा दोगुना हो जाएगा। आइए जानते हैं कि आप भारत में कहां-कहां रोप-वे राइड्स का मजा ले सकती हैं-

beautiful ropeway ride (2)

गुलमर्ग गोंडोला रोपवे (Kashmir)

ये तो आप सभी जानती हैं कि कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। कश्मीर के गुलमर्ग में गोंडोला रोपवे बहुत फेमस है। ये रोपवे बर्फ से ढके पहाड़, हसीन वादियों और खूबसूरत नजारों को आसमान की ऊंचाई से दिखाता है। आपको बता दें कि ऊंचाई से पूरा गुलमर्ग बहुत ही सुंदर लगता है। गर्मियों में यहां का मौसम भी काफी सुहाना रहता है।

यह भी पढ़ें- Marina Beach Facts: देश की सबसे लंबी और खूबसूरत बीच है मरीना, फ‍िर क्‍यों पानी में उतरने की है मनाही? जानें सच

सोलंग वैली रोपवे (Himachal Pradesh)

हिमाचल प्रदेश की खूबसूरती तो पूरी दुनिया में फेमस है। गर्मियों में ज्यादातर लोगों को हिमाचल प्रदेश जाने का मन करता है। यहां पर सोलंग वैली की बात करें तो ये एडवेंचर और खूबसूरत व्यू के लिए काफी फेमस है। यहां अगर आप रोपवे राइड करती हैं तो आपको पहाड़, देवदार के पेड़ और जबरदस्त हरियाली देखने को मिलेगी। इसके अलावा आप यहां पर पैराग्लाइडिंग भी कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- नैनीताल-मसूरी नहीं, इस Summer Vacation घूम आएं Meghalaya में ये छ‍िपी हुई जगहें; देखें लिस्ट

गन हिल रोपवे (Mussoorie, Uttarakhand)

मसूरी को तो पहाड़ों की रानी (Queen Of Hills) कहा जाता है। यहां का गन हिल रोपवे राइड करने से आपको पहाड़ों की असली खूबसूरती देखने को मिल सकती है। जब आप रोपवे राइड करेंगी तो आपको पूरा मसूरी शहर दिखेगा जो अपने आप में एक अलग एक्सपीरियंस होगा।

beautiful ropeway ride (1)

गंगटोक रोपवे (Sikkim)

भारत में गंगटोक की गिनती भी सबसे खूबसूरत शहरों में होती है। यहां पर एक किलोमीटर की रोपवे राइड से आपको पूरा खूबसूरत शहर देखने को मिलेगा। इस दौरान आप देओराली से ताशिलिंग सचिवालय तक जाएंगी।

यह भी पढ़ें- ऊटी या कूर्ग: गर्मी की छुट्टियों के लिए कौन-सा हिल स्टेशन है बेस्ट? बजट के हिसाब से प्‍लान करें ट्र‍िप

दार्जिलिंग रोपवे (West Bengal)

दार्जिलिंग रोपवे चाय के बागानों के ऊपर से गुजरने के लिए जाना जाता है। ये जगह अपने चाय के बागानों के लिए काफी फेमस है। जब आप यहां रोपवे राइड करेंगी तो बादलों से घिरी वादियों को देखने का मौका मिलेगा। साथ ही ऊपर से दिखने वाले छोटे-छोटे गांव भी बहुत खूबसूरत लगते हैं।

यह भी पढ़ें- Beautiful Dams In India: क्या आपने देखे हैं भारत के ये सबसे खूबसूरत डैम्स? बोटिंग और नेचर फोटोग्राफी के लिए हैं जन्नत

तो अगर आप भी इस बार कुछ अलग एक्सपीरियंस करना चाहती हैं, तो भारत के खूबसूरत रोपवे की सैर जरूर प्लान कर सकती हैं। यहां पर आपको पहाड़ों और वादियों को आसमान से देखने का मौका मिलेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik/X(Twitter)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।