ऊटी या कूर्ग: गर्मी की छुट्टियों के लिए कौन-सा हिल स्टेशन है बेस्ट? बजट के हिसाब से प्लान करें ट्रिप

हमारे यहां भारत में घूमने-फिरने की एक से एक जगहें हैं। भारत को विविधता का देश भी कहा जाता है। यहां सीजन चाहे कोई भी हो, लोग घूमना नहीं छोड़ते हैं। गर्मियाें में तो खासकर लाेग Hill Stations जाते हैं। आमताैर पर जब भी लोगाें के मन में Hill Station जाने का ख्याल आता है तो लोग हिमाचल और उत्तराखंड में शिमला, मनाली, धर्मशाला, नैनीताल या मसूरी ही जाना पसंद करते हैं।
लेकिन साउथ में भी कई खूबसूरत हिल स्टेशन हैं। ऐसे में अगर आप भीड़भाड़ से दूर किसी शांत जगह पर छुट्टी मनाना चाहती हैं तो ऊटी और कूर्ग भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। साउथ इंडिया के ये 2 हिल स्टेशंस लोगों को खूब पसंद आते हैं। ये दोनों ही अपनी नेचुरल ब्यूटी, शानदार मौसम और अच्छे माहौल के लिए फेमस हैं। ऐसे में अगर आप बजट और घूमने की जगहों के हिसाब से अपने ट्रिप प्लान करना चाहती हैं तो इन जगहों के बारे में भी जान लें। हम आपको बता रहे हैं विस्तार से-
-1778147454851.jpg)
ऊटी (Tamilnadu)
ऊटी तमिलनाडु का एक फेमस और सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन है। इसे Queen of Hills भी कहा जाता है। यहां कई फिल्मों की शूटिंग भी हो चुकी है, जिनमें हम सभी की फेवरेट Raaz फिल्म भी है। यहां आपको चाय के बागान, झीलें और कई खूबसूरत गार्डन देखने को मिलेंगे।
यह भी पढ़ें- भारत के इस गांव में दिखता है Venice का नजारा, पानी में तैरती हैं सड़कें; यहां पढ़ें पूरा ट्रैवल गाइड
ऊटी में घूमने लायक जगहें (Ooty Tourist Places)
- ऊटी लेक
- बॉटनिकल गार्डन
- डोडाबेट्टा पीक
- रोज गार्डन
ये जगहें फैमिली और कपल्स दोनों के लिए सही हैं।
यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR से बेहद पास हैं ये 5 बर्फीले ठिकाने, 2 दिन में ट्रिप पूरी कर मंडे को ज्वॉइन करें ऑफिस
कूर्ग (Karnataka)
कर्नाटक में बसे कूर्ग को India का Scotland भी कहा जाता है। ये जगह हरियाली और कॉफी प्लांटेशन के लिए फेमस है। ये जगह नेचर लवर्स को खूब पसंद आती है।
-1778147469305.jpg)
कूर्ग में घूमने लायक जगहें (Tourist Places In Coorg)
- एबी फॉल्स
- राजा सीट
- दुबारे एलीफेंट कैंप
- तालाकावेरी टेंपल और वॉटरफॉल्स
- मंडलपट्टी ट्रेक
- मल्लाल्ली फॉल्स
यह भी पढ़ें- Beautiful Dams In India: क्या आपने देखे हैं भारत के ये सबसे खूबसूरत डैम्स? बोटिंग और नेचर फोटोग्राफी के लिए हैं जन्नत
अगर आपको भीड़भाड़ से दूर कहीं जाना है तो कूर्ग अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
बजट के हिसाब से कौन बेहतर?
आपको बता दें कि ऊटी में होटल और होमस्टे हर बजट में मिल जाते हैं, लेकिन पीक सीजन में यहां खर्चा थोड़ा ज्यादा बढ़ जाता है। कूर्ग की बात करें तो यहां भी आपको बजट में कई नॉर्मल और लग्जरी दोनों तरह के स्टे मिल जाएंगे। हालांकि, अगर आप पहले से बुकिंग कर लेंगी तो आप काफी पैसे बचा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Summer Vacation में बच्चों को घुमा लाएं ये ऐतिहासिक जगहें, कुछ नया सीखने का मिलेगा मौका
खाने-पीने का खर्च
ऊटी में साउथ इंडियन खाना आसानी से और कम बजट में मिल जाता है। मैं खुद ऊटी जा चुकी हैं। यहां पर आप 100 से 150 रुपये में एक समय में पेट भर सकती हैं। वहीं कूर्ग में लोकल फूड और कॉफी काफी फेमस है। कुल मिलाकर आप दोनों जगह पर बजट में खाने-पीने पर खर्च कर सकती हैं।
ताे अगर आप गर्मी की छुट्टियों में घूमने की प्लानिंग कर रही हैं तो ये दोनों ही ऑप्शन काफी बेहतर हैं। आप अपनी पसंद के हिसाब से दोनों में से कोई भी हिल स्टेशन जा सकती है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Ooty Tourism/Wikipedia/Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।