नैनीताल-मसूरी नहीं, इस Summer Vacation घूम आएं Meghalaya में ये छिपी हुई जगहें; देखें लिस्ट

गर्मी की छुट्टियां शुरू होते ही हर कोई घूमने की प्लानिंग करता है। इस दौरान लोग पहाड़ों पर जाना पसंद करते हैं। आमतौर पर लोग नैनीताल, मसूरी, शिमला, मनाली या धर्मशाला जैसी जगहों पर जाने का प्लान बनाते हैं, लेकिन अगर आप भीड़भाड़ से दूर कुछ और खूबसूरत जगहें तलाश रही हैं तो मेघालय से बेहतर कोई जगह हो ही नहीं सकती है। यहां बादलों से ढके पहाड़, वॉटरफाल, हरे भरे जंगल इस राज्य की खूबसूरती बढ़ाने का काम करते हैं।
आपको बता दें कि यहां ऐसी कई जगहें हैं जहां के बारे में हर कोई नहीं जानता है। तो अगर आप इस Summer Vacation में कुछ अलग और नया एक्सपीरियंस लेना चाहती हैं तो हम आपको मेघालय की इन छिपी हुई जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं-
-1778747657752.jpg)
लैटलम कैन्यन
लैटलम कैन्यन की गिनती मेघालय की सबसे खूबसूरत जगहों में होती है। यहां ऊंचे पहाड़ और बादलों से ढका नजारा देखने में काफी सुंदर लगता है। यहां आप फोटोग्राफी और ट्रेकिंग भी कर सकती हैं। यहां सनराइज देखना सबसे खूबसूरत एक्सपीरियंस हो सकता है। ये जगह काफी शांत है और यहां भीड़ भी कम देखने को मिलती है।
डॉकी
डॉकी के खूबसूरती की चर्चा तो न सिर्फ भारत में, बल्कि विदेशों में भी होती है। ये अपनी साफ नदी के लिए जानी जाती है। यहां की उमंगोट नदी का पानी इतना साफ (Crystal Clear Water) दिखाई देता है कि नाव हवा में तैरती हुई लगती है। यहां आप बोटिंग कर सकती हैं। नदी किनारे घूमना भी काफी अच्छा लगता है। साथ ही ये जगह फोटोग्राफी के लिए भी सही है।
यह भी पढ़ें- Summer Travel Tips: 3 दिनों की ट्रिप के लिए बेस्ट हैं भारत की ये जगहें, कम बजट में मिलेगा विदेश जैसा मजा
शोंगपडेंग
अगर आपको एडवेंचर पसंद है तो शोंगपडेंग सबसे बेहतर जगह मानी जाती है। यहां कयाकिंग, कैंपिंग, क्लिफ जंपिंग जैसे एडवेंवचर एक्टिविटीज का मजा लिया जा सकता है। बस ध्यान रखें कि आप जब भी किसी एडवेंचर एक्टिविटी में पार्टिसिपेट करें तो सेफ्टी गाइडलाइंस जरूर फॉलो करें।
-1778747666537.jpg)
मेघालय घूमने का सबसे अच्छा समय
- मार्च से जून- गर्मी के मौसम में यहां का मौसम काफी सुहावना रहता है।
- बारिश का मौसम- बारिश में यहां की हरियाली और झरने ज्यादा खूबसूरत लगते हैं, लेकिन भारी बारिश की वजह से यात्रा थोड़ी मुश्किल हो सकती है।
यह भी पढ़ें- Beautiful Dams In India: क्या आपने देखे हैं भारत के ये सबसे खूबसूरत डैम्स? बोटिंग और नेचर फोटोग्राफी के लिए हैं जन्नत
मेघालय कैसे पहुंचें?
- फ्लाइट से- सबसे नजदीकी एयरपोर्ट शिलॉन्ग एयरपोर्ट है।
- ट्रेन से- पास का बड़ा रेलवे स्टेशन गुवाहाटी में है। इसके बाद सड़क मार्ग से मेघालय पहुंचा जा सकता है।
- सड़क मार्ग से- गुवाहाटी से टैक्सी और बस की सुविधा मिलती है।
तो अगर आप भी कुछ नया एक्सप्लोर करना चाहती हैं तो मेघालय की इन जगहों को एक्सप्लोर कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।