Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:08 AM IST

Beautiful Dams In India: क्या आपने देखे हैं भारत के ये सबसे खूबसूरत डैम्स? बोटिंग और नेचर फोटोग्राफी के लिए हैं जन्नत

गर्मी के दिनों में हम ऐसी जगह ही ढूंढते हैं जहां जाकर हमें ठंडक का एहसास हो और हम सुकून भरे पल ब‍िता सकें। आमतौर पर लोग Hill Stations जाना पसंद करते हैं, लेक‍िन आपको बता दें क‍ि पहाड़ों के अलावा भारत में कई ऐसे खूबसूरत बांध (डैम) भी हैं, जो सिर्फ पानी जमा करने के लिए नहीं बल्कि घूमने-फिरने के लिए भी जाने जाते हैं।
Updated:- 2026-05-05, 11:11 IST
beautiful dams of india

घूमने फिरने का शौक तो हम सभी को होता है। गर्मी के दिनों में तो लोग ऐसी जगहों की तलाश करते हैं जहां जाकर उन्हें ठंडक का एहसास हो, वो सुकून भरे पल बिता सकें और आसपास खूब सारी हरियाली दिखे। आमतौर पर लोग ठंडक और सुकून पाने के लिए पहाड़ों पर जाना पसंद करते हैं, लेकिन आपको बता दें कि भारत में ऐसे कई खूबसूरत डैम भी हैं जहां सिर्फ पानी ही नहीं जमा होता, बल्कि घूमने-फिरने के लिए भी काफी फेमस हैं।

खास बात तो ये है कि कई जगहों पर आप बोटिंग और फोटोग्राफी का मजा भी ले सकती हैं। तो अगर आप भी इस बार कुछ नया एक्सप्लोर करना चाहती हैं तो इन खूबसूरत डैम्स को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें। आइए जानते हैं कि आप कहां-कहां जा सकती हैं-

beautiful dam of india (2)

नागार्जुन सागर डैम

ये डैम साउथ इंडिया में कृष्णा नदी पर बना हुआ है। ये अपनी नेचुरल ब्यूटी के लिए जाना जाता है। अगर आप यहां जाएंगी तो आपको चारों ओर हरियाली देखने को मिलेगी। यहां आप बोटिंग भी कर सकती हैं। साथ ही ये जगह फोटोग्राफी के लिए भी जन्नत से कम नहीं है।

यह भी पढ़ें- Summer Vacation में बच्‍चों को घुमा लाएं ये ऐत‍िहासि‍क जगहें, कुछ नया सीखने का म‍िलेगा मौका

टिहरी डैम

ये डैम उत्तराखंड में है और इसे भारत का सबसे ऊंचा बांध माना जाता है। यहां बनी बड़ी सी झील पर्यटकों को खूब आकर्षित करती है। यहां एडवेंचर बोटिंग, स्पीड बोट और जेट स्की जैसे कई एडवेंचर्स आप मजा ले सकती हैं। साथ ही यहां पर आसपास हिमालय के खूबसूरत नजारे भी देखने को मिलते हैं। कुल मिलाकर एडवेंचर लवर्स के लिए ये जगह बेस्ट है।

भाखड़ा नांगल डैम

सतलुज नदी पर बना ये डैम भारत के सबसे फेमस बांधों में से एक है। आपको बता दें कि यहां गोबिंद सागर झील है, जहां आप बोटिंग का मजा ले सकती हैं। यहां पर आपको सफाई और शांति भी देखने को मिलेगी। अगर आपको फोटोग्राफी का शौक है तो ये जगह आपके लिए बेस्ट है।

यह भी पढ़ें- जापान-दुबई या व‍ियतनाम नहीं, कम बजट में Hong Kong की कर आएं सैर; पढ़ें 4 द‍िन का पूरा प्‍लान

सरदार सरोवर डैम

नर्मदा नदी पर बना ये डैम इन दिनों खूब फेमस हो चुका है। यहां पर बोटिंग और क्रूज राइड, दोनों का मजा आप ले सकती हैं। यहां पर आप पास में बने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी भी जा सकती हैं। यहां का व्यू सुबह और शाम दोनों समय बहुत ही सुंदर लगता है।

हिराकुड डैम

ये डैम ओडिशा में है। इसकी गिनती दुनिया के सबसे लंबे बांधों में होती है। यहां पर एक बड़ी सी झील है जहां आप बोटिंग कर सकती हैं। अगर आपको नेचर के बीच थोड़ा टाइम स्पेंड करना है तो ये जगह आपके लिए बेस्ट रहेगी।

यह भी पढ़ें- भारत में कहां है Mini Thailand? कम बजट में इस जगह पर ले सकती हैं विदेश वाला मजा

सपुआ डैम

सपुआ डैम की गिनती भी कम भीड़भाड़ वाली जगहों में होती है। यहां आसपास हरियाली देखने को मिलेगी। आपको बता दें कि ये डैम ओडिशा के ढेंकनाल जिले में है। इस डैम का शेप सांप की तरह है। फोटोग्राफी के लिए भी ये जगह बेस्ट है।

beautiful dam of india

दुर्गावती डैम

दुर्गावती डैम बिहार के कैमूर जिले में है। ये अपने शांत वातावरण और नेचुरल ब्यूटी के लिए जाना जाता है। यहां पानी के किनारे बैठकर आप सुकून भरे पल बिता सकती हैं। नेचर लवर्स के लिए ये एक बेस्ट ऑप्शन है।

यह भी पढ़ें- Summer Travel Tips: 3 दिन की ट्रिप के लिए बेस्ट हैं भारत की ये जगहें, कम बजट में मिलेगा विदेश जैसा मजा

घूमने से पहले ध्यान रखें ये बातें

  • सभी डैम पर बोटिंग की सुविधा हर समय नहीं होती, पहले जानकारी ले लें
  • सुरक्षा नियमों का पालन जरूर करें
  • पानी के पास सावधानी बरतें

तो अगर आप भी इस बार कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो एक बार ऊपर बताए गए डैम को भी एक्सप्लोर करें। यहां आप सिर्फ घूमने ही नहीं बल्कि बोटिंग और नेचर फोटोग्राफी का भी मजा ले सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।