Marina Beach Facts: देश की सबसे लंबी और खूबसूरत बीच है मरीना, फिर क्यों पानी में उतरने की है मनाही? जानें सच

हमारे यहां भारत में घूमने फिरने के लिए कई जगहें मौजूद हैं। वहीं साउथ इंडिया की खूबसूरती के चर्चे तो पूरी दुनिया में हैं। आमतौर पर जब भी साउथ इंडिया घूमने की बात होती है तो लोग हमेशा पहाड़ों की ही बात करते हैं, लेकिन यहां ऐसे कई शहर हैं जो अपने शानदार बीच के लिए फेमस हैं। चेन्नई भी उन्हीं में से एक है। यहां का मरीना बीच (Marina Beach) सबसे खूबसूरत बीचों में से एक है।
इसकी लंबाई भी लगभग 13 किलोमीटर है। कहते हैं कि मरीना बीच भारत का सबसे लंबा और दुनिया का दूसरा सबसे लंबा बीच है। यह बीच साउथ में बेसेंट नगर से लेकर नॉर्थ में फोर्ट सेंट जॉर्ज तक फैला हुआ है। हालांकि, भले ही यह बहुत ही खूबसूरत बीच हो, लेकिन यहां पानी के पास जाने की सख्त मनाही है। आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं। आइए जानते हैं-
-1779081328158.jpg)
क्या है मरीना बीच की खासियत?
मरीना बीच की गिनती भारत की सबसे लंबी बीच में होती है। यहां से आपको सनराइज का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। साथ ही आपको यहां पर स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड को चखने का मौका मिलेगा। यहां पर लोग फैमिली आउटिंग के लिए आते हैं। मॉर्निंग वॉक और फोटोग्राफी के लिए भी ये जगह एकदम बेस्ट है।
यह भी पढ़ें- Vietnam में आप ट्राई कर सकती हैं ये Adventure Sports, ट्रिप का मजा हो जाएगा दोगुना
पानी में उतरने की क्यों है मनाही?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मरीना बीच पर समुद्र की लहरें अचानक से काफी तेज हो जाती हैं। इस वजह से पानी में जाना खतरनाक होता है। ये भी कहा जाता है कि यहां कई जगहों पर अंडरकरंट यानी पानी के अंदर तेज बहाव भी होता है। अगर कोई उस ओर जाता है तो लहरें उसे अपनी ओर खींच लेती हैं। यहां जगह-जगह चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं। प्रशासन भी लोगों को ज्यादा आगे तक न जाने की सलाह देता है।
तो क्या यहां न जाएं?
ऐसा बिल्कुल नहीं है। ये जगह अपने आप में बेहद खूबसूरत है। यहां जाना एक खूबसूरत एक्सपीरियंस हो सकता है। बस नियमों का पालन करना जरूरी है। आप यहां पार्टनर, फैमिली और दोस्तों के साथ जा सकती हैं।
-1779081339052.jpg)
मरीना बीच कैसे पहुंचें?
चेन्नई शहर से आप मरीना बीच तक आसानी से पहुंच सकती हैं। आपको टैक्सी, ऑटो, लोकल बसें आराम से मिल जाएंगी। चूंकि चेन्नई में गर्मी बहुत होती है, इसलिए कोशिश करें कि आप सुबह या शाम के समय ही जाएं। इस दौरान आपको यहां का नजारा काफी खूबसूरत लगेगा।
यह भी पढ़ें- Thailand Vs Vietnam: पहली बार विदेश यात्रा का प्लान बना रहे लोगों के लिए कौन सा देश है बेस्ट? जानें
घूमते समय किन बातों का रखें ध्यान?
- बहुत अंदर पानी में न जाएं
- बच्चों का खास ध्यान रखें
- साफ-सफाई का ध्यान रखें
- तेज बारिश या खराब मौसम में न जाएं
यह भी पढ़ें- Beautiful Dams In India: क्या आपने देखे हैं भारत के ये सबसे खूबसूरत डैम्स? बोटिंग और नेचर फोटोग्राफी के लिए हैं जन्नत
मरीना बीच अपनी खूबसूरती और लंबे बीच के लिए फेमस है, लेकिन यहां समुद्र की तेज लहरों और अंडरकरंट की वजह से पानी में उतरना खतरनाक हो सकता है।
तो अगर आप यहां घूमने के लिए जा रही हैं तो आप नियमों का पालन करके यहां की खूबसूरती का दीदार कर सकती हैं। ये जगह वाकई बहुत सुंदर है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- incredible india/chennai tou
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।