Raksha Bandhan Free Bus Service: 9 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा रहा है। भाई-बहन के प्यार के प्रतीक के इस त्योहार पर बहने अपने भाई की कलाई में राखी बांधती है। अगर आप अपने भाई से मिलने के लिए अपने घर जाना चाहती हैं, तो बता दें कि इस पर्व के मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बहनों को एक खास उपहार दिया गया है। आपको यह जानकर खुशी होगी कि आप 8 अगस्त से लेकर 10 अगस्त तक फ्री बस सेवा का लाभ ले सकती हैं। इसके लिए आपको एक भी रुपये देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हालांकि यह सुविधा केवल महिलाओं के लिए है। पुरुष इस सेवा का फायदा नहीं ले उठा सकते हैं। फ्री यात्रा की सुविधा रक्षाबंधन पर्व को ध्यान में रखते हुए दी गई ताकि वह अपने भाइयों से खुशी-खुशी मिलने जा सकें। चलिए जानते हैं कि फ्री सेवा का लाभ महिलाएं कितने बजे ले सकती हैं-
कितने बजे से लेकर कितने बजे तक चलेगी फ्री बस?
रक्षाबंधन के एक दिन पहले यानी 8 अगस्त से महिलाएं सुबह 6 बजे से लेकर 1 अगस्त रात 12 बजे तक इस सुविधा का लाभ ले सकती हैं। फ्री बस सेवा को लेकर ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि इसके लिए केवल अनमैरिड या केवल मैरिड औरते सफर कर सकती हैं। इसके लिए नाबालिग लड़की से लेकर मैरिड महिलाएं सभी यात्रा कर सकती है।
बस सेवा का फ्री में कैसे लें लाभ?
- सरकार की इस सुविधा का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड अपने साथ रखें। इसके बाद बस में चढ़ने के बाद कंडक्टर से टिकट लें।
- कंडक्टर सामान्य टिकट देने के साथ उस पर वुमेन पैसेंजर की डिटेल लिखेंगे। लेकिन इसके आपको किसी प्रकार का कोई पैसा नहीं देना होगा।
- यह सुविधा आपको केवल रोडवेज यानी सरकारी बसों में मिलेगा। अगर आप किसी प्राइवेट बस में बैठते हैं, तो आपको पूरा किराया देना होगा।
फ्री बस सेवा का किस रूट पर मिलेगा लाभ
इस सेवा का लाभ उत्तर प्रदेश के साथ आप हरियाणा की बस में भी ले सकती हैं। महिलाओं के साथ 15 साल तक के बच्चे भी इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। महिलाएं बच्चों के साथ 8 अगस्त से 9 अगस्त की मध्य रात्रि तक फ्री इसका लाभ ले सकेंगे। हालांकि हरियाणा की इस सुविधा का लाभ दिल्ली और चंडीगढ़ आने-जाने के लिए लागू है। वहीं अगर बात उत्तर-प्रदेश की करें, तो यहां आप पूरे यूपी में किसी भी जगह पर जा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-इस तरह DTC मंथली बस पास बनवाकर पूरा शहर घूमने निकल पड़ें
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों