इस तरह DTC मंथली बस पास बनवाकर पूरा शहर घूमने निकल पड़ें

देश की राजधानी दिल्ली की दो चीजों को कुछ देर के लिए बंद कर दिया जाए तो पूरा का पूरा शहर ठहर जाएगा। जी हां, पहली चीज-मेट्रो और दूसरी चीज-दिल्ली में चलने वाली बस। एक तरह से ये दोनों शहर के एक हिस्से को दूसरे हिस्सों को जोड़ने का काम करते हैं। मेट्रो और बस से हर रोज करोड़ों लोग सफर करते हैं। इसलिए इन दोनों को दिल्ली का लाइफलाइन भी माना जाता है।
दिल्ली मेट्रो का पास यानी कार्ड का इस्तेमाल तो बहुत से लोग करते हैं, लेकिन कई लोग बस पास का इस्तेमाल नहीं करते हैं, क्योंकि उन्हें मालूम ही नहीं रहता है कि बस पास कैसे बनवा सकते हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको कुछ टिप्स एंड ट्रिक्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप आसानी से DTC (Delhi Transport Corporation) मंथली बस पास बनवाकर दिल्ली का भ्रमण बहुत कम पैसे में कर सकते हैं।
इन बातों का ध्यान रखें

कई लोगों को लगता है कि अगर कोई दिल्ली का निवासी नहीं है तो DTC मंथली बस पास नहीं बनवा सकता है, लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप किसी अन्य राज्य के निवासी हैं तब भी आप आसानी से पास बनवा सकते हैं। इसके लिए आपके पास भारत या राज्य सरकार द्वारा जारी कोई प्रमाण पत्र होना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: मोबाइल से ऐसे काटे मेट्रो टिकट, लाइन में लगने का झंझट होगा खत्म
ऑनलाइन DTC मंथली बस पास बनवाने का तरीका

- ऑनलाइन DTC बस पास बनवाना बहुत आसान है। फॉलो करें ये स्टेप्स-
- जब आप DTC की अधिकारिक वेबसाइट पेज को ओपन करेंगे तो बस पास अप्लाई करने का ऑप्शन दिखाई देगा।
- यहां आपके न्यू, बस पास केटेगरी, ई-पास, प्रिंटेड बस पास और बस पास टाइप जैसी जानकारी पूछी जाएगी।
- इन सभी जानकारी को भरने के बाद आपको सबमिट करना होगा। (एक दिन की ट्रिप के लिए प्लानिंग)
- सबमिट करने के बाद कितने महीने का बस पास बनवाना चाहते हैं यह पूछा जाएगा और फिर पेमेंट का ऑप्शन दिखाई देगा।
- नोट: बस टाइप पास में आपको-एसी और नॉन-एसी का भी ऑप्शन दिखाई देगा।
इसे भी पढ़ें: रेलवे का मंथली पास ऐसे बनाएं, पैसे भी बचेंगे और लाइन लगने का झंझट भी खत्म होगा
ऑफ लाइन DTC मंथली बस पास बनवाने का तरीका
- ऑफ लाइन DTC बस पास बनवाना बहुत आसान है। फॉलो करें ये स्टेप-
- इसके लिए आपको सबसे पहले पास में मौजूद बस डिपो पहुंचना होगा।
- बस डिपो ऑफिस से बस पास के लिए फॉर्म मांग लीजिए। (दिल्ली को मिला तिमारपुर झील का तोहफा)
- बस पास लेने के बाद आप सभी जानकारी को भर दीजिए। जैसे-नाम, पता, मोबाइल नंबर, कितने महीने का पास बनवाना है आदि।
- फॉर्म भरने के बाद फॉर्म के साथ आधार, पैन कार्ड आदि का फोटो कॉपी एड करके ऑफिस में जमा कर दें।
- फॉर्म और पहचान पत्र जांच करने के बाद आपको 20-30 मिनट में बस पास बनाकर दे दिया जाएगा।
DTC मंथली बस पास का चार्ज

यह जानना भी बहुत जरूरी है कि DTC मंथली बस पास का चार्ज क्या है। आपको बता दें कि General all route pass का किराया लगभग 833 रुपये (नॉन-एसी) और एसी के लिए लगभग 1033 रुपये होते हैं। हालांकि, स्टूडेंट के लिए किराया बहुत कम होता है। इसके अलावा सीनियर सिटीजन के लिए किराया कम होता है।
- नोट: आप नॉन-एसी बस का पास बनवाकर एसी बस से ट्रैवल नहीं कर सकते हैं। ऐसी ऐसी गलती करते हैं तो जुर्मना भी भरना पड़ सकता है। हालांकि, एसी बस को का इस्तेमाल ग्रीन और ऑरेंज बस में कई लोग करते हैं।
- नोट: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप मंथली के अलावा साप्ताहिक और एक दिन का बस पास भी बनवा सकते हैं। एक दिन का बस पास कंडक्टर से बनवा सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
- ऑनलाइन डीटीसी बस का पास कैसे बनता है?
- ऑनलाइन आवेदन के लिए आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट https://dtcpass.delhi.gov.in/apply पर जाना होगा।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।