किताब पढ़ने के शौकीन हैं तो मुंबई में ये 5 बेहतरीन बुक कैफेज ज़रूर घूमें

किताबों के शौकीनों के लिए घूमने की सबसे अच्छी जगह क्या होगी? एक किताबों से भरा हुआ कमरा और गरमा-गरम कॉफी की चुस्कियों के साथ शांत वातावरण, जहां कोई भी आपको डिस्टर्ब नहीं करें। बुक कैफे ऐसी ही जगह है, जो किसी भी बुक लवर की फेवरेट प्लेस होगी। वैसे तो आजकल हर शहर में ही बुक कैफे देखने को मिल जाते हैं। मगर बात यदि मुंबई शहर कि की जाए तो यहां पर एक से बढ़ कर एक बुक कैफे मौजूद हैं। तो अगर आप मुंबई में रहते हैं तो चलिए आज हम आपको बताएंगे कि इस महानगरी में बुक कैफे के सबसे अच्छे ऑप्शन क्या होगें।
फूड फॉर थॉट

मुंबई की एमजी रोड पर लगभग 150 साल पुरानी जगह जिसे फूड 'फॉर थॉट' के नाम से जाना जाता है। ये जगह किताबों के शौकीनों के लिए बहुत खास है। ये एक बुक कैफे है, जो लोगों के दिल में बसा हुआ है। 'फूड फॉर थॉट' का सफर 'किताबखाना' नाम के एक बुक स्टोरसे शुरू हुआ था।आज हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मराठी और गुजराती भाषाओं की कुछ बेहतरीन किताबों से यहां की अलमारियां भरी हुई हैं।'फूड फॉर थॉट' किताब पढ़ने वालों के साथ-साथ बुक लॉन्च और लेखन कार्यशालाओं को आयोजित करने के लिए एक सुंदर और बेहतरीन विकल्प है।
पता
यहां घूमने के लिए आप (45/47, किताबखाना, सौम्या भवन, महात्मा गांधी रोड, फ्लोरा फाउंटेन, फोर्ट, मुंबई) इस पते पर जा सकते हैं।
लीपिंग विंडो

यह जगह किताबों के शौकीनों के लिए बहुत अच्छा ऑप्शन है। क्योंकि यह बुक कैफे शहर के शोर-शराबे से दूर स्थित है। 'लीपिंग विंडो' एवेन्यू ग्राफिक उपन्यासों और कॉमिक्स के संग्रह से घिरा हुआ है। लीपिंग विंडो शुरुआत में कॉमिक प्रेमियों के लिए एक साधारण सी ऑनलाइन लाइब्रेरी थी। लेकिन अब लीपिंग विंडो एक शानदार कैफे बन चुका है। आप जब मुंबई आएं तो लीपिंग विंडो आना ना भूलें क्योंकि आप यहां बीन बैग पर बैठकर अपने सुपर हीरो के बारे में अच्छी-अच्छी किताबें पढ़ सकते हैं। साथ ही आपको स्वादिष्ट न्यूटेला स्टफ्ड पैनकेक का लुत्फ उठाने का मौका भी मिलेगा।
पता
2 और 3, कॉर्नर व्यू, अशोक चोपड़ा मार्ग, अपोजिट बियांका टावर, वर्सोवा, अंधेरी पश्चिम के पास, अगर आप FabHotel Midaas Comfort में ठहरे हैं तो वहां से ये केवल 5 मिनट की दूरी पर है।
इसे ज़रूर पढ़ें- कोरोनाकाल में ट्रैवल के दौरान इन सेफ्टी टिप्स का जरूर रखें ध्यान
पृथ्वी कैफे

मुंबई जैसे सपनों के शहर में पृथ्वी कैफे एक ऐसी जगह है, जिसका हर कोई दीवाना है। यह किताबों के शौकीनों के साथ-साथ कलाकारों, स्ट्रगलिंग एक्टर्स, जाने-माने लेखकों, फिल्म निर्माताओं और साहित्य के दिग्गजों का सबसे फेवरेट वेन्यू है। ये कैफे एक खुले लॉन में बना हुआ है। किताबों के साथ-साथ आप यहां पर आयरिश चाय का लुत्फ भी उठा सकते हैं। यह कैफे एयरपोर्ट से सिर्फ 2.6 किमी दूर है।
पता
पृथ्वी थिएटर, जानकी कुटीर, जुहू चर्च रोड, जुहू में स्थित है।
टाइटल वेव्स

'टाइटल वेव्स' एक छोटा सा कैफे है, जिसे 'डि बेला' नाम से भी जाना जाता है। कहा जाता है कि ये मुंबई का सबसे पहला बुटीक बुक स्टोर है। अगर आप मुंबई घूमने गए हैं तो ये बुटीक बुकस्टोरज़रूर घूमने जाएं। यहां आपको किताबों के साथ शांत वातावरण मिलेगा जहां आप घंटों तक आसानी से बैठ कर किताब पढ़ सकते हैं।
पता
दुकान 3, सेक्टर 2, समाधान को-ऑपरेटिव सोसायटी, कोपर खैराने, नवी मुंबई।
इसे ज़रूर पढ़ें-गर्मियों में कैंपिंग पर जाने का कर रहीं हैं प्लान तो ध्यान रखें ये बातें
नेबरहुड बुक कैफे

ये बुकस्टोर बहुत खास है, यहां आपको किताबों, बांस की कुर्सियों और सोफों पर बैठकर पढ़ने का मौका मिलेगा। यहां आप शांति से अलग-अलग तरह की किताबों को पढ़ सकते हैं। साथ ही नेबरहुड बुक कैफे में आपको घर के बने कुकीज़ और ब्राउनीज़ खाने का भी मौका मिलेगा। तो देर किस बात की नेबरहुड बुक कैफे जाएं और किताब पढ़ने का लुत्फ उठाएं।
पता
दुकान 3, सेक्टर 2, समाधान को-ऑपरेटिव सोसायटी, कोपर खैराने, नवी मुंबई।
जब भी आप मुंबई आएं तो एक बार यह कैफे ज़रूर घूमें। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (zmtcdn.com,mumbailive.com,tripadvisor.com,Google and freepik.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।